Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़जशपुर नगर

गैस, नशा और अफीम मुद्दे पर कांग्रेस का हल्ला बोल: यू. डी. मिंज के नेतृत्व में विधानसभा घेराव

Ad

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से शैलेंद्र कुमार

जशपुर/कुनकुरी /रायपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर छत्तीसगढ़ में ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ के तहत राजधानी रायपुर में विधानसभा घेराव कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सचिन पायलट ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में यह आंदोलन संपन्न हुआ।

Advertisements
Advertisements

इस दौरान गैस सिलेंडर की बढ़ती समस्या, प्रदेश में फैलते नशे के कारोबार और अफीम की खेती जैसे गंभीर मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।
जिला कांग्रेस कमेटी जशपुर के अध्यक्ष यू. डी. मिंज के नेतृत्व में कांसाबेल, पत्थलगांव, कुनकुरी, जशपुर और बगीचा सहित सभी ब्लॉकों से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता एवं नेता रायपुर पहुंचे और विधानसभा घेराव में भाग लिया।

Advertisements

कार्यक्रम में प्रदेशभर से आए जनमानस, संगठन के पदाधिकारियों और ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तथा पूर्व उपमुख्यमंत्री टी. एस. सिंहदेव ने सरकार की नीतियों पर तीखा प्रहार किया और जनहित के मुद्दों पर संघर्ष जारी रखने का आह्वान किया।
नेताओं ने कहा कि विशाल जनसमूह, युवाओं का जोश और जनता का आक्रोश इस बात का स्पष्ट संकेत है कि प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी विधानसभा चुनाव 2028 में छत्तीसगढ़ में पुनः कांग्रेस की सरकार बनेगी।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button