Advertisement Carousel
Blog

अंतर्राज्यीय नशीले सिरप सप्लायर गिरफ्तार, बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई कटनी से फरार आरोपी दबोचा, NDPS मामले में सफलता नशीले कफ सिरप का सप्लायर गिरफ्तार, कई राज्यों में था नेटवर्क

Ad

Advertisements

अंतर्राज्यीय नशीले सिरप सप्लायर गिरफ्तार, बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Advertisements


कटनी (म.प्र.) से पकड़ा गया फरार आरोपी, छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में करता था सप्लाई


बिलासपुर,
बिलासपुर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के एक पुराने मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतर्राज्यीय स्तर पर नशीले कफ सिरप की सप्लाई करने वाले फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को मध्यप्रदेश के कटनी से पकड़ा गया है।
पुलिस के अनुसार, 12 सितंबर 2022 को मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी धर्मेन्द्र गेंदले के कब्जे से 120 नग नशीला कफ सिरप (KOP FREE) जब्त किया गया था। इस मामले में थाना सिविल लाइन में अपराध क्रमांक 954/2022 के तहत धारा 21, 22, 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था।

Advertisements


पूछताछ के दौरान धर्मेन्द्र गेंदले ने बताया था कि वह जब्त किया गया नशीला सिरप कटनी निवासी दिलीप भाउ से लाकर बेचता था। इसके आधार पर पुलिस द्वारा फरार आरोपी की लगातार तलाश की जा रही थी।
इसी क्रम में 16 मार्च 2026 को पुलिस टीम ने आरोपी दिलीप कुमार वीरवानी उर्फ दिलीप भाउ (55 वर्ष), निवासी कैरिन लाइन थाना माधवनगर, जिला कटनी (मध्यप्रदेश) को हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।


पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी अंतर्राज्यीय स्तर पर नशीले कफ सिरप की सप्लाई करता था। मामले में अन्य संभावित कड़ियों को लेकर आगे विवेचना जारी है।


बिलासपुर पुलिस की इस कार्रवाई को नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button