Advertisement Carousel
Blog

खादी बोर्ड की प्रबंध संचालक का सक्ती में आकस्मिक निरीक्षण रोजगार योजनाओं की प्रगति परखी, हितग्राहियों से ली जानकारी ग्रामीण स्वरोजगार को बढ़ावा देने खादी बोर्ड की पहल फर्नीचर यूनिट से 40 लोगों को रोजगार, प्रबंध संचालक ने किया निरीक्षण

Ad

Advertisements

खादी बोर्ड की प्रबंध संचालक का आकस्मिक निरीक्षण, रोजगार योजनाओं की प्रगति का लिया जायजा

Advertisements


ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार को बढ़ावा देने पर जोर, हितग्राहियों की इकाइयों का किया निरीक्षण

सक्ती,

Advertisements


छत्तीसगढ़ खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की प्रबंध संचालक श्रीमती रीता यादव (आईएएस) ने मंगलवार को सक्ती जिले में विभागीय योजनाओं के तहत संचालित इकाइयों का आकस्मिक निरीक्षण कर प्रगति का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम एवं मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से लाभान्वित हितग्राहियों के प्रतिष्ठानों का दौरा कर वहां संचालित गतिविधियों की जानकारी ली। ग्राम पंचायत सकरेली कला में संचालित फर्नीचर निर्माण इकाई का अवलोकन करते हुए संचालक पवन साहू से विस्तृत जानकारी प्राप्त की। इस इकाई के माध्यम से लगभग 40 लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है।


इसी क्रम में ग्राम पंचायत पोरथा में महिला हितग्राही श्रीमती नंदिनी राठौर द्वारा संचालित ब्यूटी पार्लर का भी निरीक्षण किया गया। प्रबंध संचालक ने उनके स्वरोजगार प्रयासों की सराहना करते हुए अन्य योजनाओं के तहत और अधिक इकाइयों की स्थापना के लिए प्रोत्साहित किया।


प्रबंध संचालक श्रीमती यादव ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्रामीण क्षेत्रों में विभागीय योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग स्वरोजगार से जुड़ सकें। उन्होंने ग्रामोद्योग के अंतर्गत नई इकाइयों के प्रकरण तैयार कर बैंकों को शीघ्र प्रेषित करने के निर्देश भी दिए।


इस अवसर पर संबंधित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button