Advertisement Carousel
Blog

प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली राधेश्याम के परिवार की तस्वीर, अब पक्के मकान में सुरक्षित जीवन

Ad

Advertisements

प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली राधेश्याम के परिवार की तस्वीर, अब पक्के मकान में सुरक्षित जीवन
जांजगीर- चांपा

Advertisements


जिले के जनपद पंचायत अकलतरा अंतर्गत ग्राम पंचायत चंदनिया निवासी राधेश्याम का जीवन अब पहले से कहीं बेहतर हो गया है। पहले उनका परिवार खपरे और टीन की छत से बने जर्जर कच्चे मकान में रहने को मजबूर था, जहां बरसात के दिनों में छत से पानी टपकने के कारण परिवार को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। बारिश के समय घर के अंदर जगह-जगह बर्तन रखकर पानी रोकना पड़ता था, जिससे परिवार की सुरक्षा और सुविधा दोनों प्रभावित होती थीं।

Advertisements


आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण राधेश्याम के लिए पक्का मकान बनाना संभव नहीं हो पा रहा था। ऐसे में शासन की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) उनके परिवार के लिए उम्मीद की किरण बनकर सामने आई। वर्ष 2024-25 में इस योजना के तहत राधेश्याम (समारुराम) के नाम आवास स्वीकृत हुआ और उन्हें 1.20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।


सहायता राशि सीधे बैंक खाते में मिलने के बाद राधेश्याम ने अपने सपनों के पक्के मकान का निर्माण शुरू कराया। धीरे-धीरे निर्माण कार्य पूरा हुआ और आज उनका परिवार एक मजबूत, सुरक्षित और व्यवस्थित पक्के घर में रह रहा है। पक्के मकान के निर्माण से न केवल उनके रहने की स्थिति में सुधार हुआ है, बल्कि पूरे परिवार के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है।


अब बरसात या तेज हवाओं के दौरान घर की चिंता नहीं रहती। बच्चों को पढ़ाई के लिए बेहतर वातावरण मिल रहा है और परिवार को सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर प्राप्त हुआ है।


राधेश्याम के परिवार को शासन की अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का भी लाभ मिला है। उज्ज्वला योजना के तहत उन्हें एलपीजी कनेक्शन मिला है, जिससे घर में धुएं से मुक्ति मिली है और खाना बनाना आसान हो गया है। वहीं स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत घर में शौचालय का निर्माण भी किया गया है, जिससे स्वच्छता और स्वास्थ्य में भी सुधार हुआ है।
राधेश्याम बताते हैं कि पहले कच्चे घर में रहना बहुत मुश्किल था, खासकर बरसात के समय। लेकिन अब पक्के घर में रहने से सुरक्षा और सुविधा दोनों मिल रही हैं। वे कहते हैं कि सरकार की इस योजना ने उनके परिवार का सपना पूरा कर दिया है।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button