Advertisement Carousel
Blog

घर में घुसकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी 12 घंटे में गिरफ्तार, जेल भेजा गया महिला को अकेला पाकर वारदात, सक्ती पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Ad

Advertisements

सक्ती।
सक्ती थाना क्षेत्र में घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

Advertisements
Advertisements


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने थाना सक्ती पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई थी कि घटना के दिन सुबह लगभग 9 बजे उसके सास, ससुर और पति काम के लिए बाहर गए हुए थे और वह घर में अकेली थी। इसी दौरान बसंतपुर निवासी अजय पटेल (29 वर्ष) घर में घुस आया और जबरन पकड़कर उसे कमरे के अंदर ले गया, जहां उसने बलपूर्वक दुष्कर्म किया। आरोपी ने घटना की जानकारी किसी को देने पर पीड़िता के पति और बच्चों को जान से मारने की धमकी भी दी।


पीड़िता की शिकायत पर सक्ती थाना में आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(1) और 351(3) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।


मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सक्ती प्रफुल्ल कुमार ठाकुर (IPS) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल और अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) डॉ. भुवनेश्वरी पैकरा के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की।
पुलिस ने आरोपी अजय पटेल को पकड़कर पूछताछ की, जिसमें उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद विधिवत कार्रवाई करते हुए उसे 15 मार्च 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।


इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सक्ती निरीक्षक लखन लाल पटेल के नेतृत्व में उप निरीक्षक नीलमणि कुसुम, आरक्षक यादराम चंद्रा, शैलेन्द्र देवांगन, हेमंत केसरिया तथा महिला आरक्षक सुलेखा कश्यप सहित थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button