Advertisement Carousel
Blog

कुकदा में नकबजनी मामले की आरोपी महिला चढ़ी पुलिस के हत्थेझाड़-फूंक कराने पहुंचे दंपति ने पार किए जेवर और नगदी, महिला आरोपी गिरफ्तार60 हजार के जेवर और नगदी चोरी मामले में फरार महिला पकड़ी गई

Ad

Advertisements

बिलासपुर।
थाना सीपत पुलिस ने दो वर्ष पुराने नकबजनी के मामले में फरार चल रही महिला आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

Advertisements
Advertisements


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम कुकदा निवासी प्रार्थिया मनीषा कानगो ने थाना सीपत में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 8 दिसंबर 2023 की रात उसके पिता अनिल कानगो और माता गोंदा बाई कानगो ने झाड़-फूंक के लिए ग्राम जाली निवासी जनक राम सौरा और उनकी पत्नी को घर बुलाया था।


झाड़-फूंक की प्रक्रिया के दौरान घर में रखी एक पेटी में लगभग 50 हजार रुपये नगद, सोने-चांदी के आभूषण सुरक्षित रखकर ताला बंद कर दिया गया था। आरोप है कि झाड़-फूंक के बहाने आरोपी दंपति ने मौका पाकर पेटी से नगदी और जेवरात पार कर दिए। अगले दिन पेटी खोलने पर करीब 60 हजार रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और नगदी गायब मिले।


इस मामले में थाना सीपत में अपराध दर्ज कर पुलिस द्वारा लगातार आरोपियों की तलाश की जा रही थी। जांच के दौरान पता चला कि मुख्य आरोपी जनक राम सौरा की मृत्यु हो चुकी है, जबकि उसकी पत्नी झुनिया बाई सौरा उर्फ शांति बाई (55 वर्ष) जमीन-जायदाद बेचकर फरार हो गई थी।
पुलिस को 14 मार्च 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि चकरभाठा क्षेत्र की कुछ महिलाएं ग्राम बनियाडीह में घूम रही हैं। पुलिस टीम ने महिला आरक्षक के साथ संदिग्ध महिला को पकड़कर पूछताछ की। प्रारंभ में उसने गलत जानकारी दी, लेकिन कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम झुनिया बाई उर्फ शांति बाई पति स्व. जनक राम सौरा निवासी जाली, हाल मुकाम चकरभाठा बताया।


मामले में संलिप्तता पाए जाने पर पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button