Advertisement Carousel
Blog

महिला को डरा-धमकाकर अनाचार करने वाला आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा

Ad

Advertisements

अनाचार का आरोपी आदतन गुंडा बदमाश गिरफ्तार
जांजगीर-चांपा जिला के नवागढ़ थाना क्षेत्र में महिला से अनाचार के मामले में फरार चल रहे आदतन गुंडा बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई माननीय छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर के आदेशानुसार की गई है।

Advertisements
Advertisements


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार केरा निवासी संतोष कोसले के खिलाफ एक महिला को डरा-धमकाकर जबरन अनाचार करने का आरोप है। इस मामले में थाना नवागढ़ में अपराध क्रमांक 56/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 64 एवं 351(3) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।


मामले के बाद से आरोपी फरार चल रहा था, जिसकी पुलिस लगातार तलाश कर रही थी। इसी दौरान माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर के आदेशानुसार पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिवत फॉर्मल गिरफ्तारी की कार्रवाई की।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button