Advertisement Carousel
Blog

डीआईजी/एसएसपी रजनेश सिंह ने किया पुलिस लाइन का वार्षिक निरीक्षण, परेड व बलवा ड्रिल का लिया जायजा

Ad

Advertisements

डीआईजी/एसएसपी रजनेश सिंह ने किया पुलिस लाइन का वार्षिक निरीक्षण, परेड व बलवा ड्रिल का लिया जायजा

पुलिस सम्मेलन में जवानों की समस्याएं सुनीं, आवास, वेतन और स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के समाधान के दिए निर्देश
बिलासपुर

Advertisements
Advertisements


Rajnesh Singh द्वारा शुक्रवार को पुलिस लाइन का वार्षिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान जिला पुलिस के सभी राजपत्रित अधिकारी, थाना-चौकी प्रभारी और बड़ी संख्या में पुलिस जवान उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान डीआईजी/एसएसपी ने पुलिस परेड की सलामी ली और जवानों के टर्न आउट, स्क्वाड ड्रिल, मार्चपास्ट, शस्त्र अभ्यास और बलवा ड्रिल का निरीक्षण किया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों और जवानों को प्रशंसा स्वरूप पुरस्कृत किया गया, जबकि टर्न आउट में कमी पाए जाने पर संबंधित कर्मचारियों को दंडित भी किया गया।


परेड में राजपत्रित अधिकारी 11, निरीक्षक 17, उप निरीक्षक 16, सहायक उप निरीक्षक 16, प्रधान आरक्षक 42, आरक्षक 178 और महिला आरक्षक 46 सहित कुल 326 अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे।
परेड के बाद आयोजित पुलिस सम्मेलन में डीआईजी/एसएसपी ने अधिकारियों और जवानों से रूबरू होकर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने स्वास्थ्य, स्थानांतरण, वेतन, सेवा और आवास से जुड़ी समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
इस दौरान पुलिस मुख्यालय और रेंज मुख्यालय से जारी आदेशों की जानकारी देते हुए उन्होंने पुलिसिंग में मोबाइल पेट्रोलिंग, जवाबदेही, पारदर्शिता, अनुकूलनशीलता और विश्वसनीयता के साथ कार्य करने पर जोर दिया। साथ ही सभी थाना-चौकियों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, सामुदायिक पुलिसिंग, महिला एवं बाल सुरक्षा तथा नशे के विरुद्ध सख्त अभियान चलाने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि बीट प्रणाली को मजबूत कर पुलिस और आम जनता के बीच संपर्क बढ़ाना आवश्यक है, जिससे क्षेत्र में सुरक्षा की भावना मजबूत होगी और आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण किया जा सकेगा।
डीआईजी/एसएसपी ने बताया कि अनुभव एप और सशक्त एप के माध्यम से अब तक करीब 20 से अधिक चोरी के वाहन बरामद किए जा चुके हैं। इन एप के जरिए थाना-चौकी की कार्यप्रणाली की लगातार मॉनिटरिंग भी की जा रही है।
निरीक्षण के दौरान पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओं का भी अवलोकन किया गया। शाखाओं के कार्य संतोषजनक पाए गए, वहीं संसाधनों के रख-रखाव, मरम्मत और समय पर उपयोग को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जिला पुलिस को आधुनिक और संसाधन संपन्न बनाने के लिए नए बलवा नियंत्रण उपकरण, फर्नीचर और इलेक्ट्रॉनिक संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसके साथ ही 16 बोलेरो वाहन, 2 मालवाहक ट्रक और 1 बस भी उपलब्ध कराई गई है, जिससे थाना-चौकियों की कार्यप्रणाली और बेहतर होगी।
पुलिस कर्मचारियों के लिए 108 नए आवासीय क्वार्टर भी स्वीकृत किए गए हैं, जिनका निर्माण कार्य जल्द पूरा कर कर्मचारियों को आवास सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button