Advertisement Carousel
Blog

महतारी वंदन योजना से बढ़ा आत्मविश्वास, चंद्रिका बाई बनीं परिवार का सहारा

Ad

Advertisements

महतारी वंदन योजना से बढ़ा आत्मविश्वास, चंद्रिका बाई बनीं परिवार का सहारा

Advertisements

हर माह मिलने वाली सहायता से महिलाओं को मिल रहा आर्थिक संबल

रिपोर्टर – दीपक यादव

प्रदेश में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के उद्देश्य से संचालित महतारी वंदन योजना ग्रामीण महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शुरू की गई इस योजना से महिलाओं को आर्थिक सहायता मिलने के साथ उनका आत्मविश्वास भी बढ़ रहा है।
जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ विकासखंड के ग्राम लोहर्सी निवासी श्रीमती चंद्रिका बाई साहू भी इस योजना से लाभान्वित हो रही हैं। पहले उन्हें घर की छोटी-छोटी जरूरतों के लिए दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता था, जिससे कई बार आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।
महतारी वंदन योजना के तहत अब उन्हें हर महीने 1000 रुपये की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खाते में प्राप्त हो रही है। इस राशि से वे घर के दैनिक खर्चों के साथ बच्चों की छोटी-छोटी जरूरतें भी आसानी से पूरी कर पा रही हैं। इससे उनके जीवन में आर्थिक सहारा मिलने के साथ आत्मविश्वास भी बढ़ा है।
चंद्रिका बाई बताती हैं कि वे अपने छोटे से खेत में बाड़ी लगाकर सब्जियां उगाती हैं और समय-समय पर मजदूरी कर परिवार की आय बढ़ाने में सहयोग करती हैं। योजना से मिलने वाली राशि उनके लिए एक मजबूत सहारा बन गई है, जिससे घर की जरूरतों को पूरा करना अब पहले से आसान हो गया है।
उन्होंने इस योजना के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना प्रदेश की महिलाओं के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इससे महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं और परिवार के निर्णयों में उनकी भागीदारी भी बढ़ रही है।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button