Advertisement Carousel
Blog

पंचायत बैठक में विवाद, सरपंच को धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

Ad

Advertisements

पंचायत बैठक में विवाद, सरपंच को धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

Advertisements

जांजगीर-चांपा।
ग्राम पंचायत लच्छनपुर में पंचायत बैठक के दौरान सरपंच के साथ गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के मामले में अजाक थाना पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, प्रार्थी गेंदराम निवासी ग्राम लच्छनपुर थाना जांजगीर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 24 फरवरी 2026 को ग्राम पंचायत लच्छनपुर के पंचायत भवन में बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में गांव के विकास कार्यों को लेकर चर्चा चल रही थी, तभी गांव का ही निवासी रामगोपाल साहू (38 वर्ष) अनावश्यक विवाद करने लगा।
बैठक में मौजूद लोगों द्वारा समझाइश देने के बावजूद आरोपी ने सरपंच के साथ अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ने पंचायत के नाम पर अवैध वसूली करने की भी बात कही और रोकने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। इस दौरान बैठक में मौजूद ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया।

Advertisements


शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 296, 351(3) बीएनएस तथा अनुसूचित जाति एवं जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की धारा 3(2)(v) और 3(1) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी सतरूपा तारम के नेतृत्व में अजाक पुलिस ने आरोपी रामगोपाल साहू को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार करने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी हत्या, बलवा और धोखाधड़ी जैसे गंभीर मामलों में आपराधिक रिकॉर्ड दर्ज है।
इस कार्रवाई में डीएसपी सतरूपा तारम के नेतृत्व में निरीक्षक रंजीत सिंह कंवर, सहायक उपनिरीक्षक रामेश्वर यादव, प्रधान आरक्षक रामकृष्ण खैरवार, आरक्षक मंगल सिंह नेताम और संजय साहू का सराहनीय योगदान रहा।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button