Advertisement Carousel
Blog

चलित थाना जन चौपाल में मिली शिकायत पर दो व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

Ad

Advertisements

चलित थाना जन चौपाल में मिली शिकायत पर दो व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

Advertisements

बिलासपुर
थाना कोनी क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा संभावित विवाद एवं मारपीट की घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से कोनी पुलिस द्वारा चलित थाना जन चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में प्राप्त शिकायत के आधार पर थाना कोनी पुलिस ने दो व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शिकायत प्राप्त होने पर दिनांक 09 मार्च 2026 को दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस ने विधिवत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था और शांति बनाए रखी जा सके।

आरोपी

Advertisements


विश्राम केवट, पिता स्व. दुखुराम कुमार, उम्र 45 वर्ष, निवासी बिरकोना, थाना कोनी, जिला बिलासपुर।
फागुराम, पिता विश्राम केवट, उम्र 20 वर्ष, निवासी बिरकोना, थाना कोनी, जिला बिलासपुर।
कोनी पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की प्रतिबंधात्मक कार्रवाइयां आगे भी लगातार जारी रहेंगी।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button