Advertisement Carousel
Blog

गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने जनसमर्थन का आह्वान, श्याम एग्रो बनारी में आचार्य स्वामी सोमेंद्र जी महाराज का उद्बोधन

Ad

Advertisements

गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने जनसमर्थन का आह्वान, श्याम एग्रो बनारी में आचार्य स्वामी सोमेंद्र जी महाराज का उद्बोधन

Advertisements

आगामी 27 अप्रैल को देशभर के सभी तहसील कार्यालयों में जनसमर्थन के साथ ज्ञापन सौंपने आचार्य स्वामी श्री सोमेंद्र ने किया आह्वान

जांजगीर-चांपा।
गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित किए जाने और गौ हत्या पूर्णतः निषेध की मांग को लेकर चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी “गौ सम्मान आह्वान अभियान” के अंतर्गत ब्रह्मलीन आचार्य स्वामी धर्मेंद्र महाराज के सुपुत्र पंचखंड पीठाधीश्वर आचार्य स्वामी श्री सोमेंद्र जी महाराज का जांजगीर-चांपा जिले के बनारी (जांजगीर-नैला) आगमन हुआ। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता, उद्योगपति व समाजसेवी लीलाधर सुल्तानिया व रमेश सुल्तानिया ने उनका पुष्पमाला अर्पित कर आत्मीय स्वागत किया। श्री श्याम एग्रो मिलिंग परिसर में आयोजित कार्यक्रम में आचार्य श्री ने उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए गौ संरक्षण और गौ संवर्धन के लिए जनजागरण की आवश्यकता पर जोर दिया। साथ ही उन्होंने आह्वान किया कि गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित किए जाने की मांग को लेकर आगामी 27 अप्रैल को देशभर के सभी तहसील कार्यालयों में जनसमर्थन के साथ ज्ञापन सौंपा जाए।

आचार्य स्वामी सोमेंद्र जी महाराज ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गौमाता को विशेष स्थान प्राप्त है और देश की सनातन परंपरा में गौ सेवा को पुण्य और कर्तव्य माना गया है। उन्होंने उपस्थित जनसमूह से आह्वान किया कि गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने के लिए समाज के सभी वर्गों को एकजुट होकर जनसमर्थन देना चाहिए। इस अभियान के माध्यम से देशभर में लोगों को जागरूक किया जा रहा है, ताकि गौ संरक्षण के प्रति समाज में व्यापक चेतना विकसित हो सके।

कार्यक्रम में क्षेत्र के समाजसेवी एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता अमर सुल्तानिया ने मंच संचालन किया। उन्होंने आचार्य श्री के विचारों को समाज के लिए प्रेरणादायी बताते हुए कहा कि गौ सेवा भारतीय संस्कृति और आस्था का अभिन्न अंग है तथा इस दिशा में समाज की सहभागिता अत्यंत आवश्यक है।
समारोह के दौरान बड़ी संख्या में गोभक्त, सामाजिक कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने गौमाता के सम्मान और संरक्षण के लिए सक्रिय सहयोग देने का संकल्प भी व्यक्त किया।

Advertisements

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रव्यापी गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत आचार्य स्वामी सोमेंद्र जी महाराज इन दिनों छत्तीसगढ़ प्रवास पर हैं। इस क्रम में वे रायपुर में आयोजित सम्मेलन में शामिल होने के बाद बेमेतरा, दुर्ग, राजनांदगांव, बलौदाबाजार-भाटापारा और जांजगीर-चांपा में जनसभाओं को संबोधित कर चुके हैं। आगामी दिनों में वे कोरबा और जशपुर जिलों में भी कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को गौ संरक्षण के प्रति जागरूक करेंगे।

इस अवसर पर लीलाधर सुल्तानिया, रमेश सुल्तानिया, अमर सुल्तानिया, संतोष पालीवाल, मोहन अग्रवाल, सुरेश पालीवाल, सजन अग्रवाल, सुरेन्द्र राठौर, कमल पालीवाल, अरविन्द्र शर्मा, कन्हैया पालीवाल,संजय अग्रवाल, संजय भोपालपुरिया, मनीष तिवारी, हितेश यादव, साकेत तिवारी, जितेन्द्र खाण्डे, भुपेन्द्र साहू ,मुकेश भोपालपुरिया, सुधीर झाझड़िया, सुनील पाण्डेय, मनोज अग्रवाल, विकास जिन्दल,सुनील शर्मा,अग्रवाल, प्रशांत गांधी, राजकुमार, विक्रांत अग्रवाल, दिपक अग्रवाल, जुगल खेमका, सुमित पालीवाल, शैलेश अग्रवाल, गोविन्द अग्रवाल, राजेश अग्रवाल प्रवीण अग्रवाल, अभिषेक शर्मा, शैलेश भोपालपुरिया, बसंत अग्रवाल, जे.पी. सोनी, विकास सिंह, कृष्णकांत, राकेश तिवारी, प्रदीप राठौर, मुरली गुरनानी, गोलू दुबे, देवनारायण सिदार, सरोज साहू, जितेन्द्र राठौर, गंगाराम धीवर, अमर यादव, नंदकिशोर यादव, कृष्ण कुमार राठौर सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहें।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button