Advertisement Carousel
Blog

स्व सहायता समूह और महतारी वंदन योजना से बदली आराधना चौहान की जिंदगी, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ा मजबूत कदम

Ad

Advertisements


स्व सहायता समूह और महतारी वंदन योजना से बदली आराधना चौहान की जिंदगी, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ा मजबूत कदम
सक्ती,

Advertisements
Advertisements


छत्तीसगढ़ शासन की महतारी वंदन योजना और स्व सहायता समूहों की पहल ग्रामीण महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। इन योजनाओं के माध्यम से महिलाएं न केवल आर्थिक रूप से सशक्त बन रही हैं, बल्कि आत्मनिर्भरता की दिशा में भी मजबूती से आगे बढ़ रही हैं।
सक्ती जिले के ग्राम पंचायत अचानकपुर अंतर्गत ग्राम डड़ाई की निवासी  आराधना चौहान इसका एक प्रेरणादायक उदाहरण हैं। एक साधारण गृहिणी के रूप में जीवन बिताने वाली आराधना आज अपनी मेहनत और शासन की योजनाओं के सहयोग से परिवार की आर्थिक मजबूती का आधार बन गई हैं।


आराधना चौहान एकता स्व सहायता समूह से जुड़ी हुई हैं। समूह के माध्यम से ऋण लेकर उन्होंने अपने घर में एक छोटी राशन दुकान की शुरुआत की, जिसे वे स्वयं संचालित कर रही हैं। इस व्यवसाय से उन्हें नियमित आय प्राप्त हो रही है, जिससे परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार आया है।
इसके साथ ही उन्हें राज्य सरकार की महतारी वंदन योजना के तहत प्रतिमाह एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता भी प्राप्त होती है। राशन दुकान से होने वाली आमदनी और योजना के तहत मिलने वाली राशि का उपयोग वह दुकान को और मजबूत बनाने, बच्चे की पढ़ाई तथा घरेलू आवश्यकताओं को पूरा करने में कर रही हैं।
आराधना बताती हैं कि पहले परिवार की जरूरतें पूरी करना ही कठिन था और बचत की कोई संभावना नहीं रहती थी, लेकिन अब इन योजनाओं की मदद से वह हर महीने थोड़ी-बहुत बचत भी कर पा रही हैं, जिससे अपने बच्चे के उज्ज्वल भविष्य की नींव मजबूत कर रही हैं।
मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आराधना चौहान ने कहा कि स्व सहायता समूह और महतारी वंदन योजना ने उन्हें केवल आर्थिक सहयोग ही नहीं दिया, बल्कि आत्मसम्मान और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का अवसर भी दिया है।
आज आराधना चौहान न केवल अपने परिवार की देखभाल कर रही हैं, बल्कि उसकी प्रगति में भी सक्रिय भागीदारी निभा रही हैं। ऐसी योजनाओं के माध्यम से प्रदेश की हजारों महिलाएं आर्थिक संबल प्राप्त कर अपने परिवार और समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button