Advertisement Carousel
Blog

हसौद में 10 वर्षीय बालक की मौत पर जिला प्रशासन सख्त, कलेक्टर के निर्देश पर जांच समिति गठित

Ad

Advertisements


हसौद में 10 वर्षीय बालक की मौत पर जिला प्रशासन सख्त, कलेक्टर के निर्देश पर जांच समिति गठित
सक्ती,
विकासखंड जैजैपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत हसौद में 10 वर्षीय बालक की मृत्यु के मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर Amrit Vikas Topno ने स्वास्थ्य विभाग को तत्काल विस्तृत जांच के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर के निर्देश पर पूरे मामले की तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विस्तृत जांच के लिए एक जांच समिति गठित की गई है।
कलेक्टर Amrit Vikas Topno ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि जिला प्रशासन पीड़ित परिवार के साथ है और अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि घटना से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच कर वास्तविक तथ्यों को सामने लाना प्रशासन की प्राथमिकता है, ताकि स्थिति स्पष्ट हो सके और भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोका जा सके।
कलेक्टर ने कहा कि लोगों के जीवन से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता और जिम्मेदारी अत्यंत आवश्यक है। जिला प्रशासन इस प्रकरण को पूरी गंभीरता से देख रहा है और यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि जांच प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी Dr. Pooja Agrawal ने बताया कि कलेक्टर के निर्देशानुसार गठित जांच समिति में जिला स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण अधिकारी डॉ. पी. सिंह कंवर, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. आर.के. राज, जिला नोडल अधिकारी नर्सिंग होम एक्ट डॉ. सुदर्शन भारद्वाज, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. उमाशंकर साहू तथा सहायक ग्रेड-03 धनश्याम सुमन को शामिल किया गया है।
समिति को निर्देश दिया गया है कि वह पूरे घटनाक्रम की बारीकी से जांच कर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करे। जांच के दौरान घटना से जुड़े सभी पहलुओं, उपचार प्रक्रिया, संबंधित परिस्थितियों तथा उपलब्ध तथ्यों का समग्र रूप से परीक्षण किया जाएगा। समिति की रिपोर्ट के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, जवाबदेही और स्वास्थ्य सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

Advertisements
Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button