Advertisement Carousel
Blog

पीएम आवास योजना से बदली गणेशी बाई की जिंदगी, कच्चे घर से मिला पक्के आशियाने का सहारा

Ad

Advertisements


पीएम आवास योजना से बदली गणेशी बाई की जिंदगी, कच्चे घर से मिला पक्के आशियाने का सहारा
सक्ती,
ग्रामीण क्षेत्रों के जरूरतमंद परिवारों को सुरक्षित और पक्का आवास उपलब्ध कराने के उद्देश्य से केंद्र सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) गरीब परिवारों के लिए उम्मीद की नई किरण बनकर उभर रही है। इस योजना के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को आर्थिक सहायता प्रदान कर उनके पक्के घर के सपने को साकार किया जा रहा है।

Advertisements
Advertisements


छत्तीसगढ़ में भी मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai के नेतृत्व में ग्रामीण गरीब परिवारों को आवास उपलब्ध कराने के लिए इस योजना को प्राथमिकता के साथ क्रियान्वित किया जा रहा है। इसके सकारात्मक परिणाम अब प्रदेश के विभिन्न जिलों में देखने को मिल रहे हैं। इसी कड़ी में सक्ती जिले के कई जरूरतमंद परिवारों को भी इस योजना का लाभ मिला है और उनके जीवन में बड़ा बदलाव आया है।
विकासखंड सक्ती के ग्राम पंचायत कुरदा बाजार की निवासी श्रीमती गणेशी बाई भी इस योजना से लाभान्वित होने वाली हितग्राहियों में शामिल हैं। पहले उनका परिवार एक कच्चे और जर्जर मकान में रहने को मजबूर था। मिट्टी की दीवारों और कमजोर छत वाले उस घर में रहना काफी कठिन था, खासकर बारिश के मौसम में उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था।
लेकिन प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत पात्रता मिलने के बाद गणेशी बाई को पक्का मकान बनाने की स्वीकृति मिली। योजना के तहत मिली आर्थिक सहायता से उनका नया मजबूत और सुरक्षित घर बनकर तैयार हो गया है। अब वे अपने परिवार के साथ पक्के घर में सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जी रही हैं।
गणेशी बाई बताती हैं कि यह घर उनके लिए केवल चार दीवारों का मकान नहीं, बल्कि सम्मान, सुरक्षा और आत्मसम्मान का प्रतीक है। उन्होंने प्रधानमंत्री Narendra Modi और मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस योजना से गरीब परिवारों का पक्के घर का सपना साकार हो रहा है और उनके जीवन में खुशहाली आ रही है।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button