Advertisement Carousel
Blog

होली से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, बदमाशों पर कसा शिकंजा धारदार हथियार और अवैध शराब जप्त, 6 आरोपी गिरफ्तार त्योहार की आड़ में हुड़दंग नहीं होगा बर्दाश्त — पुलिस की सख्त चेतावनी

Ad

Advertisements


थाना – तोरवा | जिला – बिलासपुर (छ.ग.)
होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
बदमाशों पर सख्ती, धारदार हथियार व अवैध शराब जप्त
बिलासपुरथाना तोरवा द्वारा आगामी होली पर्व को शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार 01 मार्च 2026 को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों एवं समिति सदस्यों से त्योहार शांतिपूर्वक मनाने तथा असामाजिक तत्वों पर सतर्क नजर रखने की अपील की गई।
बैठक में अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि त्योहार की आड़ में कानून-व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Advertisements
Advertisements


बदमाशों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई
होली पूर्व विशेष चेकिंग अभियान एवं फरार वारंटियों की तलाश के दौरान पुलिस ने कई आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की—
अभय छिपेल (23 वर्ष), विजय पासी (22 वर्ष) एवं प्रथम चौहान (35 वर्ष) के कब्जे से धारदार हथियार बरामद होने पर उनके विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।
विकास भारती (26 वर्ष) के कब्जे से 52 पाव देशी मदिरा अवैध रूप से बरामद कर उसके विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।
लंबे समय से फरार चल रहे अरमान अली (21 वर्ष) एवं करण पासी (29 वर्ष) को गिरफ्तार वारंट के आधार पर पकड़कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
तोरवा पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग, संदिग्धों की निगरानी एवं सतत चेकिंग की जा रही है, ताकि होली पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। त्योहारों की आड़ में कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button