Advertisement Carousel
Blog

ऑनलाइन कार बिक्री के नाम पर 1.30 लाख की ठगी, फरार आरोपी दुर्ग से गिरफ्तार

Ad

Advertisements

ऑनलाइन कार बिक्री के नाम पर 1.30 लाख की ठगी, फरार आरोपी दुर्ग से गिरफ्तार
जांजगीर कोतवाली एवं साइबर थाना की संयुक्त कार्रवाई
जांजगीर-चांपा, 28 फरवरी 2026। वाहन खरीदी-बिक्री के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले लंबे समय से फरार आरोपी को सिटी कोतवाली पुलिस एवं साइबर थाना की संयुक्त टीम ने दुर्ग से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने सेकंड हैंड कार बेचने के नाम पर प्रार्थी से अलग-अलग किस्तों में कुल 1 लाख 30 हजार रुपये की ठगी की थी।
पुलिस के अनुसार, प्रार्थी सुखी राम साहू निवासी केरा रोड भाठापारा ने मार्च 2023 में थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रार्थी ने बताया कि ट्रांसपोर्टिंग कार्य हेतु सेकंड हैंड चार पहिया वाहन की आवश्यकता होने पर उसने मोबाइल नंबर के माध्यम से संपर्क किया। संपर्ककर्ता ने स्वयं को वसीम खान निवासी दुर्ग बताया और एक मारुति सुजुकी स्विफ्ट डिजायर (2022 मॉडल) क्रमांक CG 12BG 3469 की फोटो भेजकर वाहन की कीमत 5 लाख 20 हजार रुपये बताई।

Advertisements
Advertisements


आरोपी के कहने पर प्रार्थी ने बयाना राशि के रूप में अलग-अलग किस्तों में कुल 1,30,000 रुपये ऑनलाइन जमा कर दिए। राशि प्राप्त होने के बाद आरोपी ने फोन उठाना बंद कर दिया और वाहन उपलब्ध नहीं कराया। शिकायत पर थाना जांजगीर में धारा 420 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
साइबर तकनीक से मिली सफलता
विवेचना के दौरान आरोपी की तलाश में पूर्व में दुर्ग में दबिश दी गई थी, किंतु वह फरार था। साइबर तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपी की लोकेशन दुर्ग में मिलने पर इसकी सूचना पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप एवं सीएसपी योगिता बाली खापर्डे को दी गई। अधिकारियों के निर्देशन में थाना जांजगीर एवं साइबर थाना की संयुक्त टीम गठित कर तत्काल कार्रवाई की गई।
पुलिस टीम ने दुर्ग पहुंचकर आरोपी वसीम खान (उम्र 43 वर्ष), निवासी केलाबाड़ी वार्ड क्रमांक 41, दुर्ग को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने कार बिक्री के नाम पर 1,30,000 रुपये ऑनलाइन प्राप्त कर धोखाधड़ी करना स्वीकार किया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
टीम का विशेष योगदान
उक्त कार्रवाई में निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता (थाना प्रभारी सिटी कोतवाली), सहायक उपनिरीक्षक मुकेश पांडेय, सहायक उपनिरीक्षक अरुण कुमार सिंह तथा साइबर थाना से आरक्षक रोहित कहरा एवं शाहबाज खान का विशेष योगदान रहा।
पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वाहन खरीदी-बिक्री या अन्य ऑनलाइन लेन-देन करते समय पूरी सावधानी बरतें तथा सत्यापन के बिना किसी अज्ञात व्यक्ति के खाते में राशि जमा न करें।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button