Advertisement Carousel
Blog

क्राइम ब्रांच पुलिस बनकर हो रही ठगी, चोर/उठाईगिरी गिरोह सक्रिय

Ad

जांजगीर-चांपा पुलिस की सख्त चेतावनी

Advertisements

Advertisements

जांजगीर-चांपा पुलिस की सख्त चेतावनी
क्राइम ब्रांच पुलिस बनकर हो रही ठगी, चोर/उठाईगिरी गिरोह सक्रिय


जांजगीर-चांपा, जिले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जांजगीर-चांपा पुलिस ने आम नागरिकों को सतर्क रहने की अपील की है। पुलिस के अनुसार हाल ही में बिलासपुर क्षेत्र में कुछ असामाजिक तत्व स्वयं को क्राइम ब्रांच पुलिस बताकर लोगों से ठगी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपियों द्वारा लोगों को यह कहकर रोका जा रहा है कि आगे पुलिस चेकिंग चल रही है। इसके बाद वे जांच के नाम पर लोगों से सोने की चेन, अंगूठी एवं अन्य आभूषण उतरवाकर उठाईगिरी की वारदात कर रहे हैं।

Advertisements


जांजगीर-चांपा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि पुलिस विभाग द्वारा कभी भी चेकिंग के नाम पर किसी व्यक्ति से उसके पहने हुए गहने उतरवाने की कार्रवाई नहीं की जाती है। यदि कोई व्यक्ति स्वयं को पुलिस या क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर इस प्रकार की मांग करता है, तो वह संदिग्ध है।
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि ऐसे किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या घटना की जानकारी तत्काल नजदीकी थाना या चौकी में दें। किसी भी अपरिचित व्यक्ति के कहने पर अपने कीमती सामान या आभूषण न उतारें।
जांजगीर-चांपा पुलिस ने लोगों से सतर्क एवं जागरूक रहने की अपील की है, ताकि इस प्रकार की ठगी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button