Advertisement Carousel
Blog

हत्या के प्रयास के मामले में तीन आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार

Ad

Advertisements

जय ठाकुर कि रिपोर्ट जांजगीर-चांपा

Advertisements

हत्या के प्रयास के मामले में तीन आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। थाना मुलमुला पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को घटना के चंद घंटों के भीतर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296, 109 एवं 3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
घटना का विवरण
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 22 फरवरी 2026 को प्रार्थी राकेश केवट, निवासी ग्राम बनाहिल, थाना मुलमुला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके मित्र विकास केवट की बहन के विवाह कार्यक्रम के दौरान चुलमाटी में डीजे बज रहा था। इसी दौरान आरोपी दिलीप केवट रांपा लेकर वहां पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए डीजे बंद कराने की बात कहने लगा।
प्रार्थी द्वारा गाली देने का कारण पूछे जाने पर आरोपी दिलीप केवट ने हत्या करने की नियत से उसके सिर पर रांपा से प्राणघातक वार कर दिया, जिससे वह जमीन पर गिर पड़ा। इसके पश्चात दुर्गेश केवट एवं साहिल केवट ने भी डंडों से मारपीट की। घटना की रिपोर्ट पर थाना मुलमुला में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन एवं थाना प्रभारी मुलमुला निरीक्षक पारस पटेल के नेतृत्व में टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई की गई।

पुलिस ने आरोपियों —

Advertisements


दिलीप केवट (27 वर्ष)
दुर्गेश केवट (26 वर्ष)
साहिल केवट (19 वर्ष)

सभी निवासी ग्राम बनाहिल, थाना मुलमुला — को तत्काल हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों द्वारा अपराध स्वीकार करने पर उन्हें 23 फरवरी 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
सराहनीय योगदान
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक पारस पटेल, सउनि प्रमोद महार, प्रधान आरक्षक बलबीर सिंह, राजमणी द्विवेदी, आरक्षक सनोहर जगत एवं अनिल तिवारी का विशेष योगदान रहा।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button