Advertisement Carousel
Blog

24×07 ड्यूटी में तत्पर पुलिसकर्मियों का सम्मान, प्रशस्ति पत्र प्रदान

Ad

Advertisements


जिला सक्ती पुलिस

24×07 ड्यूटी में तत्पर पुलिसकर्मियों का सम्मान, प्रशस्ति पत्र प्रदान
जिला सक्ती के विभिन्न थाना एवं चौकी में 24×07 ड्यूटी के लिए सदैव तत्पर रहने वाले पुलिसकर्मियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। दिनांक 22 फरवरी 2026 को पुलिस अधीक्षक सक्ती प्रफुल्ल कुमार ठाकुर द्वारा अपने कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में चयनित कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
ये वे कर्मचारी हैं जो रात्रि गश्त के पश्चात भी आवश्यकता पड़ने पर प्रातःकालीन ड्यूटी के लिए तत्पर रहते हैं तथा थाने के व्यस्ततम कार्यों के बीच समय निकालकर माह जनवरी में आयोजित सड़क सुरक्षा एवं यातायात जागरूकता अभियान में भी सक्रिय भूमिका निभाई।
सम्मानित कर्मचारियों में—

Advertisements
Advertisements


थाना सक्ती से तत्कालीन सहायक निरीक्षक सुरेंद्र सिंह, प्रधान आरक्षक सब्बीर मेमन, आरक्षक यादराम चंद्रा;
थाना बाराद्वार से प्रधान आरक्षक मनीष राजपूत, आरक्षक क्रमांक 176 योगेश राठौर, महिला आरक्षक रेखा राठौर;
थाना डभरा से प्रधान आरक्षक चंद्रकला सोन, आरक्षक मिरिश साहू;
थाना हसौद से आरक्षक घनश्याम पांडे, आरक्षक राजेश यादव;
नगरदा से आरक्षक सुभाष कटकवार;
चौकी फगुरम से प्रधान आरक्षक टिकम साव;
चौकी अड़भार से महिला आरक्षक कविता सिदार शामिल हैं।
कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल एवं यातायात प्रभारी श्री वाय.एन. शर्मा भी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री ठाकुर ने सभी सम्मानित कर्मचारियों को बधाई देते हुए भविष्य में भी लगन, अनुशासन एवं संवेदनशीलता के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने वर्तमान परिस्थितियों में अधिक सतर्कता बरतने तथा जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने पर विशेष जोर दिया।
जिला पुलिस द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने की यह पहल विभागीय मनोबल को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button