Advertisement Carousel
Blog

कोनी पुलिस की तत्परता से गुम नाबालिग बालिका चंद घंटों में सुरक्षित बरामद

Ad

Advertisements

बिलासपुर
थाना कोनी पुलिस की त्वरित कार्रवाई, गुम नाबालिग बालिका सुरक्षित बरामद
थाना कोनी, जिला बिलासपुर में दर्ज अप.क्र. 71/2026, धारा 137(2) बीएनएस के मामले में पुलिस को उल्लेखनीय सफलता मिली है। गुम हुई 15 वर्ष 06 माह की नाबालिग बालिका को चंद घंटों के भीतर सुरक्षित बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 20 फरवरी 2026 को प्रार्थी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी नाबालिग पुत्री ग्राम निरतू स्थित दामाद के घर से बिना बताए कहीं चली गई है तथा आशंका व्यक्त की गई कि कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर उसे ले गया है। रिपोर्ट दर्ज होते ही अपराध कायम कर विवेचना प्रारंभ की गई तथा वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल सूचना दी गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली गगन कुमार के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित कर पतासाजी शुरू की गई।
जांच के दौरान सूचना मिली कि नाबालिग बालिका रेलवे स्टेशन घुटकु के आसपास देखी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर सघन एरिया सर्च किया और बालिका को सुरक्षित बरामद कर लिया।
पूछताछ में नाबालिग ने बताया कि वह पारिवारिक कारणों से नाराज होकर ट्रेन से कहीं चले जाने की फिराक में थी। थाना कोनी पुलिस की त्वरित एवं सक्रिय कार्रवाई से संभावित अनहोनी टल गई।
प्रकरण में विधिवत अग्रिम कार्रवाई पूर्ण कर बालिका को सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि ऐसी परिस्थितियों में तत्काल पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

Advertisements
Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button