Advertisement Carousel
Blog

जांजगीर में हुनर का महाकुंभ; ईशिका लाइव फाउंडेशन और DSR ने रचा इतिहाससब

Ad

Advertisements


जांजगीर में हुनर का महाकुंभ; ईशिका लाइव फाउंडेशन और DSR ने रचा इतिहास

मात्र 399 रुपये में वर्ल्ड क्लास ब्यूटी ट्रेनिंग, सैकड़ों महिलाओं ने सीखे आत्मनिर्भरता के गुर
जांजगीर,
“हौसलों के आगे कोई दीवार नहीं होती” — इस कहावत को साकार करते हुए जांजगीर के Hotel Dream Point में 17 फरवरी को एक ऐतिहासिक मेगा सेमिनार का आयोजन किया गया। Ishika Live Foundation और DSR के तत्वावधान में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम ने जांजगीर को सौंदर्य और स्किल डेवलपमेंट के क्षेत्र में नई पहचान दिलाई।
कार्यक्रम का नेतृत्व फाउंडेशन की डायरेक्टर पूजा शर्मा एवं गोपाल शर्मा ने किया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य छोटे शहरों की महिलाओं को मेट्रो सिटी जैसी महंगी ट्रेनिंग बेहद कम शुल्क में उपलब्ध कराना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना था।

Advertisements
Advertisements


समारोह की विशेष आकर्षण रहीं Yashu Soni, जिन्होंने सेलिब्रिटी फिल्म मेकर Anshu Singh का भावुक स्वागत किया। अंशु सिंह द्वारा प्रस्तुत गीत ‘नारी आज के युग की’ ने कार्यक्रम में मौजूद सैकड़ों ब्यूटीशियन्स और प्रतिभागियों में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार किया।
लगभग 5 घंटे तक चले इस विशेष सत्र में हेयर गुरु लालकृष्ण श्रीवास, इंटरनेशनल आर्टिस्ट पूनम सोनी और मधु मैम ने प्रतिभागियों को कोरियन फेशियल, पोटली फेशियल और एडवांस हेयर कट्स जैसी आधुनिक तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया।
सिर्फ 399 रुपये के नाममात्र शुल्क में दी गई इस वर्ल्ड क्लास ट्रेनिंग से प्रतिभागियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। प्रशिक्षण के दौरान लाइव डेमो, स्टेप-बाय-स्टेप गाइडेंस और इंटरैक्टिव सेशन ने कार्यक्रम को बेहद प्रभावशाली बना दिया।
कार्यक्रम में शामिल महिलाओं ने कहा कि इस तरह की ट्रेनिंग उनके लिए बड़े शहरों में जाकर लेना संभव नहीं था, लेकिन अब स्थानीय स्तर पर इस अवसर ने उनके करियर को नई दिशा दी है।
यह आयोजन केवल एक सेमिनार नहीं, बल्कि नारी शक्ति के सशक्तिकरण की एक नई पहल बनकर उभरा। ईशिका लाइव फाउंडेशन का यह प्रयास न केवल स्किल डेवलपमेंट की दिशा में मील का पत्थर साबित हुआ, बल्कि जांजगीर को अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य मानचित्र पर स्थापित करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button