Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़जशपुर नगर

जशपुर में गौवंश तस्करी का भंडाफोड़: पुलिस पेट्रोलिंग देख भागी पिकअप, पलटने से 3 गौवंशों की मौत

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से शैलेंद्र कुमार

जशपुर। जिले के तपकरा थाना क्षेत्र अंतर्गत साजबहार कॉलेज के सामने गौवंश तस्करी की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। पुलिस की पेट्रोलिंग टीम को देखते ही तस्कर पिकअप वाहन लेकर तेज रफ्तार में भागने लगे, लेकिन कुछ ही दूरी पर वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।

Advertisements
Advertisements

हादसे के समय पिकअप में कुल 10 गौवंशों को अमानवीय तरीके से ठूंस-ठूंस कर भरा गया था, जिन्हें झारखंड की ओर ले जाया जा रहा था। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि तीन गौवंशों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
पिकअप पलटते ही तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही तपकरा पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया।

Advertisements

घटना की जानकारी मिलते ही गौ सेवकों और पशु चिकित्सकों की टीम भी मौके पर पहुंची। राहत कार्य में प्रमुख रूप से गौ सेवक प्रशांत पाणीग्राही, कान्हासोनी प्रभात दास, योगेश बरेट ने अहम भूमिका निभाई। वहीं पशु चिकित्सक डॉ. शिव पैकरा एवं परिचारक विवेक चक्रेश ने घायल गौवंशों का उपचार कर उन्हें सुरक्षित किया।

पुलिस विभाग की ओर से इस कार्रवाई में थाना प्रभारी संदीप कौशिक, एएसआई रामजी पैकरा, हवलदार अजय लकड़ा, आरक्षक शिवशंकर राम, सौभनाथ सिंह, धीरेन्द्र मधूकर, अमित कुमार त्रिपाठी एवं सैनिक शिवशंकर गुप्ता की सक्रिय भूमिका रही।
पुलिस ने पिकअप वाहन को जब्त कर लिया है और फरार तस्करों की तलाश तेज कर दी गई है। मामले में पशु क्रूरता अधिनियम एवं गौवंश संरक्षण अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर जांच जारी है।
स्थानीय लोगों में घटना को लेकर भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि साजबहार कॉलेज जैसे सार्वजनिक स्थान के सामने इस तरह की तस्करी होना बेहद चिंताजनक है और दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button