Advertisement Carousel
Blog

कमलेश जांगड़े की अध्यक्षता में दिशा समिति की बैठक सम्पन्नविकास कार्यों को समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश

Ad

Advertisements

जय ठाकुर कि रिपोर्ट जांजगीर-चांपा

Advertisements

कमलेश जांगड़े की अध्यक्षता में दिशा समिति की बैठक सम्पन्न
विकास कार्यों को समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश

जांजगीर-चांपा

Advertisements


लोकसभा क्षेत्र जांजगीर-चांपा की सांसद कमलेश जांगड़े की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की महत्वपूर्ण बैठक जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में केंद्र प्रवर्तित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विभागवार समीक्षा की गई तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।


बैठक में विधायक जांजगीर-चांपा श्री ब्यास कश्यप, पामगढ़ विधायक श्री शेषराज हरवंश, जैजैपुर विधायक श्री बालेश्वर साहू, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्रीमती रेखा देवा गढ़ेवाल, विभिन्न नगर पालिका एवं नगर पंचायत अध्यक्ष, जनपद पंचायत अध्यक्ष, कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे, वनमंडलाधिकारी श्री हिमांशु डोंगरे, जिला पंचायत सीईओ श्री गोकुल रावटे सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर
सांसद ने स्पष्ट निर्देश दिए कि केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी विभागों को जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय स्थापित कर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए गए।
अधोसंरचना कार्यों की समीक्षा
जल जीवन मिशन के अंतर्गत पाइपलाइन बिछाने के बाद क्षतिग्रस्त सड़कों की शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण मरम्मत कराने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि कार्य पूर्ण होने के पश्चात स्थल को पूर्व स्थिति में लाना संबंधित विभाग की जिम्मेदारी है।
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत निर्मित एवं प्रगतिरत सड़कों की समीक्षा करते हुए गड्ढायुक्त एवं क्षतिग्रस्त सड़कों की शीघ्र मरम्मत के निर्देश दिए गए। जांजगीर क्षेत्र में 132 केव्ही विद्युत उपकेंद्र स्थापना प्रस्ताव पर भी चर्चा की गई। आरडीएसएस योजना अंतर्गत लाइन विस्तार एवं ट्रांसफार्मर उन्नयन कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई।
सामाजिक सुरक्षा एवं आवास योजनाएं
राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम के अंतर्गत वृद्धावस्था, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन की समय पर स्वीकृति एवं भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। प्रधानमंत्री आवास योजना के अपूर्ण आवासों को शीघ्र एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराने पर जोर दिया गया।
शिक्षा एवं स्वास्थ्य पर विशेष फोकस
बालिका विद्यालयों में शौचालय निर्माण को प्राथमिकता देते हुए अधूरे निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। जर्जर स्कूल भवनों की मरम्मत, मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता एवं स्वच्छता सुनिश्चित करने पर बल दिया गया।
स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं, टीकाकरण, संस्थागत प्रसव तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
कृषि एवं ग्रामीण विकास
मनरेगा के तहत अधिक से अधिक मजदूरी मूलक कार्य स्वीकृत कर ग्रामीणों को रोजगार उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया। राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं ई-राष्ट्रीय कृषि बाजार से अधिकाधिक किसानों को जोड़ने के निर्देश दिए गए। किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज, खाद उपलब्ध कराने तथा मृदा स्वास्थ्य कार्ड के माध्यम से संतुलित उर्वरक उपयोग हेतु जागरूक करने पर बल दिया गया।
सिंचाई व्यवस्था की समीक्षा करते हुए नहरों से समय पर पानी छोड़ने एवं क्षतिग्रस्त नहरों की शीघ्र मरम्मत कराने के निर्देश दिए गए। पशुपालन एवं डेयरी योजनाओं की समीक्षा करते हुए टीकाकरण एवं दुग्ध उत्पादन बढ़ाने पर जोर दिया गया।
आंगनबाड़ी एवं खाद्य सुरक्षा
किराए अथवा अनुपयुक्त भवनों में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए नए भवन स्वीकृत कर शीघ्र निर्माण कराने के निर्देश दिए गए। राशन दुकानों की संख्या बढ़ाने हेतु दूरस्थ एवं घनी आबादी वाले क्षेत्रों के लिए प्रस्ताव शासन को भेजने के निर्देश दिए गए।
बैठक के समापन पर सांसद ने कहा कि विकास कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी और योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button