Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़शिक्षासारंगढ़ - बिलाईगढ़

अचानकपाली स्कूल में शालेय वार्षिक उत्सव धूमधाम से सम्पन्न…

प्रियंका गोस्वामी द्वारा निःशुल्क सैनिटरी पैड वितरण एवं साबुन बैंक स्थापना...

Ad

सारंगढ़।सारंगढ़ विकासखण्ड अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला और प्राथमिक शाला अचानकपाली के सँयुक्त तत्वाधान में वार्षिक उत्सव का आयोजन सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत ग्राम की प्रथम नागरिक सरपंच श्रीमती मीरा पटेल द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी के तैल चित्र पर दीप प्रज्वलन के साथ हुई,कार्यक्रम में विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी सारंगढ़ आर.एल.कोशले की गरिमामयी उपस्थिति रही।राज्य शिक्षक सम्मान से सम्मानित शिक्षिका प्रियंका गोस्वामी विशेष अतिथि रहीं।

Advertisements

Advertisements

स्वागत और माल्यार्पण पश्चात प्रायमरी और मिडिल स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा एक से बढ़कर नृत्य, प्रेरक प्रहशन, नाटक आदि प्रदर्शन किया गया तथा स्वच्छता एवं समाज को प्रेरणा देने वाले प्रेरक नाटकों का मंचन भी किया गया।प्रियंका गोस्वामी द्वारा नवाचार…

Advertisements

शिक्षिका प्रियंका गोस्वामी सदैव विद्यार्थियों के आसपास ही अभिनव नवाचार करते मिलतीं हैं, प्रियंका गोस्वामी द्वारा मुख्य वक्ता के रूप में किशोरी बालिकाओं को स्वच्छता और हाईजीन पर प्रेरक स्पीच दिया गया, उन्होंने नवाचार के तहत उपस्थित सभी किशोरी बालिकाओं को सैनिटरी पैड का निःशुल्क वितरण किया गया तथा कहा कि लड़कियों की उपस्थिति सुधारना, उनके स्वास्थ्य की देखभाल साथ ही मासिक धर्म से जुड़ी रूढ़ियों को दूर करना है।गोस्वामी द्वारा विद्यार्थियों को डेटॉल साबुन और हैंड वाश निःशुल्क प्रदान किया गया,पहाड़ा की किताबें और कॉपियाँ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को गोस्वामी द्वारा पुरूस्कृत किया गया।विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी आर. एल. कोशले की रही उपस्थिति…

विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी आर. एल. कोशले द्वारा विद्यार्थियों के उत्साह वर्धन हेतु एवं प्रेरित करने नकद राशि,सहायक शिक्षण सामग्री प्रदान की गईं।चन्द्रकिशोर नायक द्वारा कुसुम राणा को आदर्श छात्रा का पुरुस्कार एवं नकद राशि प्रदान की गई ।कैलाश साहू द्वारा शीतल बरिहा को उत्कृष्ट सुलेख लेखन हेतु स्कूल बैग प्रदान कर पुरूस्कृत किया गया।चन्द्रकिशोर नायक उत्कृष्ट संकुल समन्वयक सम्मान से सम्मानित…

विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी आर. एल. कोशले द्वारा चन्द्रकिशोर नायक को उत्कृष्ट संकुल समन्वयक सम्मान हेतु प्रशस्ति पत्र एवं पाँचवीं, आठवीं केंद्रीयकृत परीक्षा के विकासखण्ड नोडल के रूप में अभिनन्दन पत्र से सम्मानित किया गया।

प्राथमिक और मिडिल शिक्षकीय स्टाफ़ को प्रियंका गोस्वामी द्वारा प्रेरित करने पुरूस्कृत किया गया।

इनकी रही उपस्थिति…

इस कार्यक्रम में ग्राम सरपंच श्रीमती मीरा पटेल, गिरिजा पटेल, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी आर. एल. कोशले, राज्य शिक्षक सम्मान से सम्मानित शिक्षिका प्रियंका गोस्वामी, संजय कुमार मिश्रा, पदुमलाल राठिया, चन्द्रकिशोर नायक, कैलाश साहू, विश्वनाथ कुर्रे, मधु बाथम, ग्रामवासी एवं सभी विद्यार्थीगण उपस्थित रहे।कार्यक्रम का शानदार मंच संचालन कैलाश साहू द्वारा किया गया।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button