Advertisement Carousel
Blog

Sakti में कृषि चौपाल का आयोजनएग्रीस्टैक व पीएम किसान योजना की जानकारी, फार्मर आईडी बनवाने का विशेष अभियान

Ad

Advertisements

Sakti में कृषि चौपाल का आयोजन
एग्रीस्टैक व पीएम किसान योजना की जानकारी, फार्मर आईडी बनवाने का विशेष अभियान

Advertisements


सक्ती
किसानों को शासकीय योजनाओं की समुचित जानकारी उपलब्ध कराने एवं उर्वरक वितरण प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले में कृषि विभाग द्वारा विशेष कृषि चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन भारत सरकार की एग्रीस्टैक योजना के अंतर्गत किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य सब्सिडी का लाभ सीधे किसानों तक पहुंचाना है।
उप संचालक कृषि, सक्ती से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के सभी ग्रामों में 13 फरवरी 2026 से 03 मार्च 2026 तक कृषि चौपाल आयोजित की जाएगी। इस दौरान जिन किसानों ने अब तक अपनी फार्मर आईडी नहीं बनवाई है, वे अपने ग्राम अथवा नजदीकी लोक सेवा केंद्र में पहुंचकर पंजीयन करा सकते हैं।
फार्मर आईडी बनवाने के लिए किसानों को आधार कार्ड, मोबाइल नंबर तथा भूमि संबंधी आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। फार्मर आईडी के माध्यम से किसानों को PM Kisan Samman Nidhi, Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana, कृषि ऋण एवं अन्य शासकीय कृषि योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में सुविधा होगी। भविष्य में विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए फार्मर आईडी एक आवश्यक दस्तावेज के रूप में कार्य करेगी।
कृषि विभाग ने जिले के किसानों से अपील की है कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर फार्मर आईडी बनवाकर शासन की योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाएं तथा किसी भी प्रकार की असुविधा से

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button