Advertisement Carousel
Blog

चांपा में महाशिवरात्रि पर भक्ति का माहौल, स्वामी विवेकानंद उद्यान में पुष्पांजलि व दीपदान कार्यक्रम आयोजित

Ad

Advertisements


चांपा में महाशिवरात्रि पर भक्ति का माहौल, स्वामी विवेकानंद उद्यान में पुष्पांजलि व दीपदान कार्यक्रम आयोजित
चांपा। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर चांपा स्थित स्वामी विवेकानंद उद्यान में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। दिनांक 14 फरवरी 2026 को प्रातः 6:30 बजे स्वामी विवेकानंद उद्यान ग्रुप द्वारा भगवान शिव की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण, दीप प्रज्ज्वलन एवं आरती का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यपाल से सम्मानित शिक्षक राजेन्द्र जायसवाल एवं कृष्ण कुमार देवांगन द्वारा भगवान शिव की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात उपस्थित सभी सदस्यों ने सामूहिक रूप से पुष्प अर्पित किए, दीपदान किया तथा आरती कर प्रसाद वितरण किया गया।
विशिष्ट अतिथि के रूप में वीरेंद्र सिंह यादव (मैनेजर, पीआईएल चांपा), राजन गुप्ता सहित बड़ी संख्या में उद्यान ग्रुप के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में नारी शक्तियों की विशेष सहभागिता रही, जिन्होंने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
उल्लेखनीय है कि स्वामी विवेकानंद उद्यान ग्रुप द्वारा प्रतिदिन सुबह 5:30 से 6:00 बजे तक भजन-कीर्तन एवं 6:15 बजे राष्ट्रगान का आयोजन किया जाता है। सभी सदस्य सावधान की मुद्रा में खड़े होकर राष्ट्रगान गाते हैं। यह देशभक्ति की परंपरा निरंतर जारी है और इसके चार वर्ष पूर्ण होने जा रहे हैं।
आभार प्रदर्शन राजेन्द्र जायसवाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में पुनः राष्ट्रगान के साथ भगवान शिव की पूजा-अर्चना संपन्न हुई।
महाशिवरात्रि के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम श्रद्धा, अनुशासन और सामाजिक एकता का सुंदर उदाहरण बना।

Advertisements
Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button