Advertisement Carousel
Blog

अर्जुनी में जुआ खेलते 4 आरोपी गिरफ्तार, 2400 रुपए नगद और ताश पत्ती जब्त

Ad

Advertisements

अर्जुनी में जुआ खेलते 4 आरोपी गिरफ्तार, 2400 रुपए नगद और ताश पत्ती जब्त

Advertisements

जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा जुआ एवं सट्टा गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अकलतरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अर्जुनी में कार्रवाई करते हुए 4 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 2400 रुपए नगद एवं ताश पत्ती जब्त की गई है।
पुलिस अधीक्षक  विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में जिलेभर में जुआ, सट्टा खिलाने और खेलने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस सहायता केंद्र कोटमीसोनार की टीम ने ग्राम अर्जुनी में रेड कार्रवाई कर जुआ खेल रहे आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा।

Advertisements


गिरफ्तार आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं—
जेम्स ओंकार (26 वर्ष), निवासी अर्जुनी
पंकज कुमार (25 वर्ष), निवासी अर्जुनी
प्रयाग कुमार (21 वर्ष), निवासी अर्जुनी, थाना अकलतरा
शैलेश कुमार भार्गव (30 वर्ष), निवासी अर्जुनी, थाना अकलतरा
सभी आरोपियों के विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत विधिवत कार्रवाई की गई है।
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी अकलतरा भास्कर शर्मा, एएसआई राजेंद्र सिंह क्षत्रिय, पुलिस सहायता केंद्र प्रभारी कोटमीसोनार एवं पुलिस स्टाफ की विशेष भूमिका रही।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध जुआ एवं सट्टा गतिविधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button