Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़बिलासपुर

बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई अंतर्राज्यीय गिरोह से पिस्टल, कारतूस और 1100 नशीली टेबलेट बरामद

Ad

बिलासपुर। जिले में अवैध नशे के कारोबार और अवैध हथियारों की सप्लाई के खिलाफ बिलासपुर पुलिस ने बड़ा अभियान चलाते हुए अंतर्राज्यीय गिरोह पर करारा प्रहार किया है। विशेष टीम की रेड कार्रवाई में पिस्टल, कारतूस, मैग्जीन और बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली टेबलेट बरामद की गई हैं। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की है।

Advertisements

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने मिनीबस्ती क्षेत्र में सघन चेकिंग और रेड की कार्रवाई की। इस दौरान आरोपी स्वराज कुर्रे (20 वर्ष), निवासी मिनीबस्ती जरहाभाठा, थाना सिविल लाइन के कब्जे से लगभग 1100 नग प्रतिबंधित नाइट्राजेपाम टेबलेट, एक ऑटोमेटिक पिस्टल, दो मैग्जीन और 20 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने मौके पर ही मशरूका जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Advertisements

पूछताछ में स्वराज कुर्रे ने अवैध हथियार की सप्लाई भोपाल निवासी धीरेन्द्र सिंह तोमर (37 वर्ष) द्वारा किए जाने की जानकारी दी। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार धीरेन्द्र तोमर पहले भी बिलासपुर में हथियार सप्लाई के मामले में आरोपी रहा है और लंबे समय से फरार चल रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस की विशेष टीम भोपाल रवाना की गई, जहां स्थानीय इनपुट के आधार पर आरोपी को एक पिस्टल और दो मैग्जीन के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।
दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है। वहीं, धीरेन्द्र तोमर को पुलिस रिमांड पर लेकर गिरोह से जुड़े अन्य सप्लायर और सहयोगियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, इस कार्रवाई के जरिए अवैध हथियार और नशीले पदार्थों के नेटवर्क पर एंड-टू-एंड प्रहार किया जा रहा है। साथ ही आरोपियों की अवैध संपत्तियों की पहचान कर ली गई है, जिन पर जल्द ही वैधानिक जब्ती की कार्रवाई कर आर्थिक रूप से भी शिकंजा कसने की तैयारी है।
बिलासपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button