Advertisement Carousel
Blog

भारत-अमेरिका ट्रेड डील से उद्योगों को नई गति, वैश्विक मंच पर मजबूत होगा भारत — अमर सुल्तानिया

Ad

Advertisements

भारत-अमेरिका ट्रेड डील से उद्योगों को नई गति, वैश्विक मंच पर मजबूत होगा भारत — अमर सुल्तानिया

Advertisements

जांजगीर-चाम्पा। जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं जशपुर जिला संगठन प्रभारी एवं छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश महामंत्री अमर सुल्तानिया ने भारत-अमेरिका के बीच संपन्न ट्रेड डील पर केंद्र सरकार के बयान का स्वागत करते हुए इसे देश की आर्थिक प्रगति की दिशा में एक अहम उपलब्धि बताया है। उन्होंने कहा कि यह समझौता भारतीय उद्योगों, विशेषकर इंजीनियरिंग, कपड़ा और ज्वेलरी सेक्टर के लिए नए अवसरों के द्वार खोलेगा।

अमर सुल्तानिया ने कहा कि वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के बीच भारत ने जिस संतुलित और दूरदर्शी नीति के साथ यह समझौता किया है, वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की बढ़ती आर्थिक साख को दर्शाता है। इस डील से भारतीय उत्पादों की अंतरराष्ट्रीय बाजार में प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता बढ़ेगी और निर्यात को नई गति मिलेगी।

उन्होंने कहा कि इंजीनियरिंग और कपड़ा उद्योग भारत के रोजगार सृजन का मजबूत आधार हैं, जबकि ज्वेलरी सेक्टर भारत की पारंपरिक कारीगरी और वैश्विक पहचान का प्रतीक है। इन क्षेत्रों को अमेरिकी बाजार में बेहतर अवसर मिलना न केवल बड़े उद्योगों बल्कि छोटे-मझोले उद्यमों के लिए भी लाभकारी सिद्ध होगा। इससे स्थानीय स्तर पर उत्पादन बढ़ेगा और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

अमर सुल्तानिया ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने भारत-अमेरिका की मित्रता और आपसी विश्वास को सम्मान दिया है। यह कदम दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंधों को और प्रगाढ़ बनाएगा।

उन्होंने कहा कि यह ट्रेड डील केवल व्यापारिक समझौता नहीं, बल्कि भारत को आत्मनिर्भर और वैश्विक आर्थिक शक्ति बनाने की दिशा में एक ठोस पहल है। आने वाले समय में इसका सकारात्मक असर देश की अर्थव्यवस्था, उद्योग और रोजगार पर स्पष्ट रूप से देखने को मिलेगा।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button