Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़धरसींवा

केंद्रीय बजट 2026 वंचितों, किसानों और मध्यम वर्ग को सशक्त करने वाला बजट: अशोक सिन्हा

Ad

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से मोहम्मद उस्मान सैफी

धरसींवा :– केंद्रीय बजट 2026 को देश के समग्र विकास की दिशा में एक दूरदर्शी और समावेशी बजट बताते हुए ओबीसी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री श्री अशोक सिन्हा ने कहा कि यह बजट समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रस्तुत यह बजट किसानों, श्रमिकों, युवाओं, महिलाओं और ओबीसी समाज के लिए नए अवसरों के द्वार खोलने वाला है।
श्री सिन्हा ने कहा कि बजट में कृषि क्षेत्र को प्राथमिकता देते हुए किसानों की आय बढ़ाने के लिए सिंचाई, भंडारण, फसल बीमा और कृषि आधारित उद्योगों को प्रोत्साहन दिया गया है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि इसका सीधा लाभ ओबीसी समाज के लाखों किसानों और कृषक परिवारों को मिलेगा।
उन्होंने बताया कि शिक्षा और कौशल विकास के लिए किए गए प्रावधान युवाओं को आत्मनिर्भर बनाएंगे। तकनीकी शिक्षा, स्टार्टअप और स्वरोजगार को बढ़ावा देने वाली योजनाएं विशेष रूप से ओबीसी, पिछड़े वर्ग और ग्रामीण युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते तैयार करेंगी। इसके साथ ही डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत करने के निर्णय की उन्होंने सराहना की।
श्री सिन्हा ने कहा कि मध्यम वर्ग और छोटे व्यापारियों के लिए कर राहत और आसान ऋण व्यवस्था से व्यापारिक गतिविधियों में तेजी आएगी। एमएसएमई सेक्टर के लिए घोषित योजनाएं देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ को और सशक्त करेंगी।
उन्होंने महिलाओं के सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान दिए जाने की भी प्रशंसा की और कहा कि स्वयं सहायता समूहों, महिला उद्यमिता और स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए किए गए प्रावधान सामाजिक संतुलन को मजबूत करेंगे।
अंत में श्री अशोक सिन्हा ने कहा कि बजट 2026 “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” की भावना को साकार करने वाला बजट है, जो विकसित भारत के संकल्प को मजबूती प्रदान करेगा और आने वाले वर्षों में देश को आर्थिक रूप से और अधिक सशक्त बनाएगा।

Advertisements
Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button