Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़जशपुर नगर

भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू होगा श्रीमद भागवत कथा

Ad

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से शैलेंद्र कुमार

तैयारी को अंतिम रूप देने में जुटे कार्यकर्ता

Advertisements
Advertisements

जशपुरनगरः चार फरवरी से शुरू होने जा रहे संगीतमय भागवत कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा से शुरू होगा। शहर के श्रीहरि कीर्तन भवन में आयोजित इस भागवत कथा में श्रद्वालुओं को कथा का रसपान कराने वृंदावन के प्रसिद्व कथाकार आचार्य करूणा शंकर महाराज का जशपुर आगमन हो रहा है। आयोजन समिति के उपाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता ने बताया कि आयोजन समिति के कार्यकर्ता कथा स्थल की तैयारी को अंतिम रूप देने में जुटे हुए है।

Advertisements

समिति के मार्गदर्शक रामनिवास अग्रवाल, सुशील मुंदडा सतेंद्र सिंह, राजकुमार अग्रवाल, महेंद्र अग्रवाल ने बताया आयोजन के दौरान श्रद्वालुओं के बैठने और उनकी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये जा रहे हैं। तैयारी में समिति के सदस्य कमल कांत वर्मा, रोहित गुप्ता, राजा सोनी, पवन, अंकुर गुप्ता, अमित सोनी अंशुमन सोनी कार्यक्रम को सफल बनाने में जोर सोर से काम में जुटे हुए हैँ। गायत्री मंदिर के रवि गुप्ता, श्वेता दुबे सहित सदस्यों का भी सहयोग मिल रहा है।

आमंत्रण देने का काम हुआ पूरा

सीमा गुप्ता, नीतू गुप्ता स्वेता सिंह रेखा गुप्ता कंचन सोनी, रानी गुप्ता ,शशि साहू ,अनुराधा चैरसिया, अर्चना गुप्ता, सावित्री बरेठ सहित आयोजन समिति के कार्यकर्ताओं ने शहर के गली मुहल्लों में घर-घर में दस्तक दे कर शहरवासियों को पीला चावल देकर भागवत कथा और कलश यात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है।

समिति ने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में कलश यात्रा और कथा में शामिल होने की अपील की है।

भव्य कलश यात्रा से होगा शुभारंभ

आयोजन समिति की सीमा गुप्ता, नीतू गुप्ता ने बताया कि कथा का शुभारंभ 4 फरवरी को भव्य कलश यात्रा के साथ होगा। कलश यात्रा सुबह 9 बजे से पक्कीडांड़ी से शुरू होगी। पूर्व पार्षद नीतू गुप्ता ने इस कलश यात्रा में अधिक से अधिक श्रद्वालु महिलाओं से शामिल होने की अपील की है। समिति के व्यस्थापक अतुल मुंदडा ने बताया कि इस दिन भंडारा का आयोजन भी किया गया है।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button