Advertisement Carousel
Blog

जिला प्रशासन की सख्त निगरानी में सुव्यवस्थित व शांतिपूर्ण रही धान खरीदी कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में दिन-रात निरीक्षण से बनी पारदर्शिता

Advertisements

जिला प्रशासन की सख्त निगरानी में सुव्यवस्थित व शांतिपूर्ण रही धान खरीदी
कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में दिन-रात निरीक्षण से बनी पारदर्शिता

Advertisements

सक्ती

Advertisements

जिले में खरीफ विपणन वर्ष के अंतर्गत संचालित धान खरीदी व्यवस्था जिला प्रशासन की कड़ी निगरानी, सुनियोजित प्रबंधन एवं प्रशासनिक समन्वय के चलते पूरी तरह सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई। कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के कुशल निर्देशन एवं सतत मार्गदर्शन में जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के बेहतर तालमेल से धान खरीदी कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया।
धान खरीदी प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अनियमितता रोकने और पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर द्वारा जिला स्तर पर नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई थी। कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ, एसडीएम, तहसीलदार, नोडल अधिकारी एवं गठित विभिन्न जांच दलों द्वारा जिले के सभी धान खरीदी केंद्रों सहित संबंधित स्थलों का दिन-रात सतत निरीक्षण किया गया। इससे व्यवस्था में कसावट बनी रही और किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा।
कलेक्टर  अमृत विकास तोपनो के साथ-साथ धान खरीदी के लिए नियुक्त नोडल अधिकारियों एवं जिला पंचायत सीईओ  वासु जैन के निर्देशन में सभी खरीदी केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं। केंद्रों पर समयबद्ध तौल, गुणवत्ता परीक्षण, बारदाना की पर्याप्त उपलब्धता, टोकन व्यवस्था, किसानों के बैठने-पानी सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया गया।
प्रशासनिक सख्ती एवं नियमित निगरानी के चलते धान खरीदी के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी, अव्यवस्था अथवा अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखा गया। वहीं पुलिस प्रशासन की सक्रिय भूमिका से कानून-व्यवस्था पूर्णतः नियंत्रित रही, जिससे खरीदी प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सुचारु वातावरण में संपन्न हो सकी।
जिला प्रशासन की इस सुनियोजित एवं पारदर्शी कार्यप्रणाली से किसानों में संतोष और भरोसा स्पष्ट रूप से देखने को मिला। किसानों ने समय पर धान खरीदी, व्यवस्थित प्रक्रिया एवं प्रशासनिक सहयोग के लिए जिला प्रशासन की सराहना की है। कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के नेतृत्व में दिन-रात की सतत निगरानी, स्पष्ट दिशा-निर्देश और बेहतर प्रशासनिक समन्वय के कारण जिले में धान खरीदी व्यवस्था एक सफल एवं उदाहरणीय मॉडल के रूप में सामने आई है।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button