Advertisement Carousel
Blog

नशे के खिलाफ बिलासपुर पुलिस का बड़ा एक्शनतीन अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 34 ग्राम हेरोइन बरामद

Ad

Advertisements

नशे के खिलाफ बिलासपुर पुलिस का बड़ा एक्शन
तीन अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 34 ग्राम हेरोइन बरामद

Advertisements

बिलासपुर

जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से बिलासपुर पुलिस द्वारा लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में थाना चकरभाठा पुलिस एवं ACCU बिलासपुर की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अंतर्राज्यीय नशा तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों के कब्जे से कुल 34 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना चकरभाठा को विश्वसनीय सूचना मिली थी कि कुछ व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ लेकर नशेड़ियों को बेचने के उद्देश्य से क्षेत्र में घूम रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने हिर्री माइंस, तिलक नगर क्षेत्र में घेराबंदी कर तीनों संदिग्धों को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से हेरोइन बरामद की गई।

Advertisements


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहित हिंदूजा (32 वर्ष) निवासी चकरभाठा वार्ड क्रमांक 07, करन दीप सिंह (29 वर्ष) निवासी चकरभाठा वार्ड क्रमांक 12 तथा आर. रजिंदर कुमार (35 वर्ष) निवासी ग्राम खेमकरण, जिला तरनतारन (पंजाब) के रूप में हुई है।
पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि करन दीप सिंह दूसरे राज्य से मादक पदार्थ लाकर मोहित हिंदूजा को सप्लाई करता था। इसके बाद वह अपने साथी आर. रजिंदर कुमार के साथ मिलकर नशे का यह पदार्थ ऊंचे दामों पर बेचता था। पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई कर उन्हें माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया है।
उल्लेखनीय है कि बिलासपुर पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बीते तीन दिनों में एनडीपीएस एक्ट के कुल सात प्रकरणों में कार्रवाई की गई है। इस दौरान पुलिस ने 1300 नशीली टैबलेट, 400 एमएल एविल इंजेक्शन एवं 02 किलोग्राम गांजा भी जप्त किया है।
बिलासपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशे के कारोबार को किसी भी सूरत में पनपने नहीं दिया जाएगा। इस प्रकार की अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध आगे भी कठोर और निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button