Advertisement Carousel
Blog

चाकू दिखाकर लूट करने वाला आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार, चांपा पुलिस की त्वरित कार्रवाई

Ad

Advertisements

चाकू दिखाकर लूट करने वाला आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार, चांपा पुलिस की त्वरित कार्रवाई

Advertisements

जांजगीर-चांपा

थाना चांपा क्षेत्र में चाकू दिखाकर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को चांपा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता एवं आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Advertisements


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी केशव राठौर, निवासी सिवनी, दिनांक 30 जनवरी 2026 को दोपहर लगभग 12 बजे ग्राम पंचायत की ओर जा रहा था। इसी दौरान आरोपी दिनेश कुमार उर्फ डी.के. उर्फ कुशवा पिता दिलहरण बरेठ, उम्र 31 वर्ष, निवासी सिवनी, थाना चांपा ने रास्ते में प्रार्थी को रोककर गाली-गलौज करते हुए चाकू दिखाया और जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ने प्रार्थी की जेब से 1000 रुपये नगद एवं एक ब्लूटूथ हेडफोन (कीमत लगभग 300 रुपये) लूटकर मौके से फरार हो गया।
घटना की रिपोर्ट पर थाना चांपा में अपराध क्रमांक 33/26 पंजीबद्ध कर आरोपी के विरुद्ध धारा 309(4) भारतीय न्याय संहिता तथा 25 एवं 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।
पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (आईपीएस) के निर्देशन में थाना चांपा पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना पर आरोपी को कुरदा मोड़, चांपा से हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया, जिसके बाद उसके कब्जे से 980 रुपये नगद एवं लूटा गया ब्लूटूथ हेडफोन बरामद किया गया।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी पूर्व में भी अन्य आपराधिक मामलों में जेल जा चुका है। गिरफ्तारी उपरांत आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी चांपा निरीक्षक अशोक वैष्णव के नेतृत्व में उप निरीक्षक बी.एस. लकड़ा, आरक्षक गौरीशंकर राय, आकाश कलोसिया, आदित्य प्रताप, सुमंत कंवर सहित थाना चांपा स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।
चांपा पुलिस की इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के हौसले पस्त हुए हैं तथा आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button