Advertisement Carousel
Blog

शराब के लिए पैसे मांगकर मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार, बलौदा पुलिस की त्वरित कार्रवाई

Ad

Advertisements

शराब के लिए पैसे मांगकर मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार, बलौदा पुलिस की त्वरित कार्रवाई

Advertisements

जांजगीर-चांपा
जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से बलौदा पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए शराब पीने के लिए पैसे की मांग कर मारपीट कर चोट पहुंचाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी वीरेंद्र कुमार पटेल, निवासी नवापारा (ब), थाना बलौदा, दिनांक 28 जनवरी 2026 को अपने दोस्तों के साथ गांव में आयोजित नवधा रामायण देखने गया था। कार्यक्रम के बाद प्रार्थी अपने मित्रों के साथ स्कूल के पास खड़ा था, तभी लगभग रात्रि 08:15 बजे आरोपी जय कुमार पटेल द्वारा शराब पीने के लिए पैसे की मांग की गई।
पैसे देने से मना करने पर आरोपी ने अश्लील गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी तथा पास में पड़े ईंट के टुकड़े से मारपीट कर प्रार्थी को चोट पहुंचाई। घटना की सूचना पर थाना बलौदा में मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण में थाना बलौदा पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी जय कुमार पटेल (उम्र 20 वर्ष), निवासी नवापारा (ब), थाना बलौदा, जिला जांजगीर-चांपा को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा जुर्म स्वीकार किए जाने पर उसे धारा 296, 115(2), 351(2), 119(1) बीएनएस के तहत विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आम नागरिकों के साथ मारपीट एवं भय का माहौल बनाने वालों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
उक्त कार्रवाई में निरीक्षक मनोहर सिन्हा, प्रधान आरक्षक मुकेश यादव, आरक्षक पुनेश्वर आजाद, अनुज खरे एवं रोहित साहू का सराहनीय योगदान रहा।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button