Advertisement Carousel
Blog

बेलरायां चौकी प्रभारी द्वारा 95 ग्राम अवैध नशीला पदार्थ अल्प्राजोलम बरामद कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Ad

बेलरायां चौकी प्रभारी द्वारा 95 ग्राम अवैध नशीला पदार्थ अल्प्राजोलम बरामद कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल

अफजल अली लखीमपुर खीरी जिला ब्यूरो चीफ

लखीमपुर खीरी जनपद के तिकुनिया कोतवाली क्षेत्र की बेलरायां पुलिस चौकी के तेजतर्रार चौकी प्रभारी अभिषेक कुमार यादव ने अवैध नशीला पदार्थ कारोबारियों पर लगातार कार्रवाई से अवैध नशा कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। बेलरायां चौकी प्रभारी अभिषेक कुमार यादव ने अपनी पुलिस टीम के साथ सोमवार की रात्रि में 95 ग्राम अवैध नशीला पदार्थ अल्प्राजोलम बरामद कर अभियुक्त बचन सिंह पुत्र रान्झा सिंह निवासी कश्यपनगर थाना कोतवाली तिकुनिया खीरी को बघैया मोड  बेलराया डांगा मार्ग बहदग्राम बघइया भेडौरी थाना तिकुनियां के पास से गिरफ्तार किया गया, जिसके संबंध में तिकुनियाँ कोतवाली पर मु0अ0सं0 119/24 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जिला कारागार लखीमपुर खीरी भेज दिया गया है। आपको बता दें बेलरायां पुलिस चौकी प्रभारी अभिषेक कुमार यादव ने रविवार को दो नेपालियों अभियक्तो के पास से स्मेंक व नशीली टैबलेट अल्प्राजोलम के साथ धर दबोचते हुए जेल भेज चुके हैं।  बेलरायां चौकी प्रभारी अभिषेक कुमार यादव की लगातार कार्रवाई से अवैध नशीला पदार्थ कारोबारियों में दहशत बनी हुई है। बरामदगी 95 ग्राम नशीला पाउडर (अल्प्राजोलम) गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता बचन सिंह पुत्र रांझा सिंह निवासी ग्राम कश्यपनगर थाना तिकुनिया जनपद खीरी। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम। 1. बेलरायां चौकी प्रभारी अभिषेक कुमार यादव। 2.हे0का0 केशव कुमार गंगवार। 3.का0 पोरल बंसला।

Advertisements
Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button