Advertisement Carousel
Blog

तकनीक से बदली खेती की तस्वीर: पारदर्शी धान खरीदी से किसान सिदार सिंह कंवर हुए सशक्त‘

Ad

Advertisements

तकनीक से बदली खेती की तस्वीर: पारदर्शी धान खरीदी से किसान सिदार सिंह कंवर हुए सशक्त
‘तुंहर टोकन’ ऐप से आसान हुई धान बिक्री, 3100 रुपये समर्थन मूल्य ने बढ़ाया किसानों का आत्मविश्वास

Advertisements

सक्ति
राज्य शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2025–26 के अंतर्गत लागू की गई तकनीक आधारित, पारदर्शी एवं किसान-अनुकूल धान खरीदी व्यवस्था अब किसानों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। डिजिटल नवाचारों और प्रशासन की सतत निगरानी के चलते धान उपार्जन की प्रक्रिया सरल, व्यवस्थित और पूरी तरह भरोसेमंद बन गई है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिल रही है।
इस परिवर्तन की जीवंत मिसाल सक्ती विकासखंड के ग्राम पुटेकेला के प्रगतिशील किसान श्री सिदार सिंह कंवर हैं। लगभग 10 से 12 एकड़ भूमि पर खेती करने वाले श्री कंवर ने उपार्जन केंद्र नगरदा में 100 क्विंटल धान का सफलतापूर्वक विक्रय किया। उन्होंने बताया कि नई व्यवस्था के तहत उन्हें समय पर, बिना किसी परेशानी के अपनी उपज बेचने का अवसर मिला।
श्री कंवर ने कहा कि ‘तुंहर टोकन’ मोबाइल ऐप के माध्यम से उन्हें घर बैठे ही धान विक्रय की तिथि और समय की जानकारी मिल गई, जिससे उपार्जन केंद्र के अनावश्यक चक्कर लगाने और लंबी कतारों में खड़े होने की समस्या से राहत मिली। इस तकनीक ने किसानों के समय, श्रम और खर्च—तीनों की बचत सुनिश्चित की है।
उपार्जन केंद्र में धान खरीदी की पूरी प्रक्रिया सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी रही। आर्द्रता मापन, गुणवत्ता परीक्षण, इलेक्ट्रॉनिक तौल, पर्याप्त बारदाना उपलब्धता और त्वरित पंजीयन जैसी सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक रहीं, जिससे किसानों का विश्वास और अधिक मजबूत हुआ।
किसान सिदार सिंह कंवर ने बताया कि शासन द्वारा घोषित 3100 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य से उन्हें अपनी मेहनत का उचित मूल्य मिल रहा है। समय पर भुगतान की व्यवस्था ने खेती को उनके लिए एक लाभकारी व्यवसाय बना दिया है। धान विक्रय से प्राप्त राशि का उपयोग वे पारिवारिक आवश्यकताओं, विवाह कार्य, कृषि निवेश एवं अन्य जरूरतों की पूर्ति में करेंगे।
उन्होंने किसान-हितैषी नीतियों और पारदर्शी धान खरीदी व्यवस्था के लिए राज्य शासन एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button