Advertisement Carousel
Blog

नाबालिग को शादी का झांसा देकर भगाने व दुष्कर्म के आरोपी को रतनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

Ad

Advertisements

नाबालिग को शादी का झांसा देकर भगाने व दुष्कर्म के आरोपी को रतनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

Advertisements

बिलासपुर थाना रतनपुर पुलिस ने नाबालिग बालिका को शादी का झांसा देकर भगाने तथा दुष्कर्म करने के गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने पीड़िता को पाली, जिला कोरबा से सकुशल बरामद किया है।

Advertisements


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 31 दिसंबर 2025 को पीड़िता की माता द्वारा थाना रतनपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि दिनांक 29 दिसंबर 2025 को उनकी नाबालिग बेटी को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर भगाकर ले गया है। रिपोर्ट के आधार पर थाना रतनपुर में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी रतनपुर द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण  मधुलिका सिंह एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा  नुपूर उपाध्याय के निर्देशन में आरोपी एवं नाबालिग की पतासाजी हेतु टीम गठित की गई।
पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि नाबालिग बालिका पाली, जिला कोरबा में है, जिसके बाद टीम को तत्काल रवाना किया गया। वहां से आरोपी सुमीत कुमार यादव, पिता राजकुमार यादव, उम्र 19 वर्ष, निवासी दोनासागर, थाना रतनपुर, जिला बिलासपुर के कब्जे से पीड़िता को बरामद किया गया।
पीड़िता से पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा जबरन भगाकर ले जाना एवं दुष्कर्म करने की पुष्टि होने पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय, सहायक उप निरीक्षक दिनेश तिवारी, आरक्षक पवन ठाकुर एवं महिला आरक्षक अनिषा कश्यप की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button