Advertisement Carousel
Blog

खेलो इंडिया मशाल रथ को अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Ad

Advertisements

खेलो इंडिया मशाल रथ को अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Advertisements

सक्ती जिले में— भारत सरकार की खेलो इंडिया पहल एवं फिट इंडिया अभियान के अंतर्गत खेलों के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा निकाली गई खेलो इंडिया मशाल रथ के सक्ती पहुंचने पर कलेक्टोरेट परिसर के सामने आयोजित कार्यक्रम में अपर कलेक्टर  बीरेंद्र लकड़ा एवं अपर कलेक्टर श्री बालेश्वर राम ने मशाल रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी सक्ती  कुमुदनी बाघ द्विवेदी, जिला खेल अधिकारी  हरि पटेल सहित कलेक्टोरेट के अधिकारी-कर्मचारी एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे। अधिकारियों ने खेलों को जीवन का अभिन्न हिस्सा बताते हुए युवाओं से नियमित खेल गतिविधियों में भाग लेने का आह्वान किया।

Advertisements


उल्लेखनीय है कि यह मशाल रथ सक्ती नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए खेलो इंडिया लघु केंद्र रगजा पहुंचेगी। वहां युवाओं एवं विद्यार्थियों में खेलों के प्रति जागरूकता और उत्साह बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
आयोजन का मुख्य उद्देश्य जिले में खेल संस्कृति को सशक्त बनाना तथा अधिक से अधिक युवाओं को खेलों से जोड़कर स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली के प्रति प्रेरित करना है।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button