Advertisement Carousel
Blog

धान खरीदी को लेकर जिला व पुलिस प्रशासन अलर्ट, 24 घंटे निगरानी

Ad

Advertisements

धान खरीदी को लेकर जिला व पुलिस प्रशासन अलर्ट, 24 घंटे निगरानी

Advertisements

सक्ती  जिले में धान खरीदी व्यवस्था को शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन के साथ-साथ पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। किसानों के हितों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सभी धान खरीदी केंद्रों पर कड़ी निगरानी एवं 24 घंटे निरंतर पेट्रोलिंग की जा रही है।
धान खरीदी में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, बिचौलियों की सक्रियता, अवैध लेन-देन अथवा किसानों को परेशान करने की शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। प्रशासन द्वारा बिना पूर्व सूचना के औचक निरीक्षण कर खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं की जांच की जा रही है, जिससे गड़बड़ी करने वालों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।
संयुक्त निगरानी व्यवस्था के तहत सीसीटीवी कैमरों की निगरानी, टोकन सत्यापन, रजिस्टरों की जांच, धान की गुणवत्ता एवं वजन, भंडारण तथा परिवहन प्रक्रिया पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। पुलिस पेट्रोलिंग से खरीदी केंद्रों पर कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनी हुई है और किसानों को सुरक्षित वातावरण मिल रहा है।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि धान खरीदी में अनियमितता, भ्रष्टाचार अथवा नियमों के उल्लंघन को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करते हुए जेल भेजे जाने की भी कार्यवाही की जाएगी।
जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन ने किसानों एवं आम नागरिकों से अपील की है कि धान खरीदी से संबंधित किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल कंट्रोल रूम नंबर 07757-233470 पर दें। प्रशासन ने दो-टूक कहा है कि पात्र किसानों का एक-एक दाना धान खरीदा जाएगा और पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष व किसान-हितैषी रहेगी।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button