Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़सारंगढ़सारंगढ़ - बिलाईगढ़

अशोका पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस समारोह

Ad

सारंगढ़। स्थानीय अशोका पब्लिक स्कूल में 77 वाँ गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के द्वारा भारत माता के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन व पूजा अर्चना के साथ किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में मान.डॉ. अनिमेष चौधरी(एम. डी.मेडिसिन एवं मधुमेह रोग विशेषज्ञ रायपुर),सम्माननीय अतिथि के रूप में मान. डॉ.आँचल अग्रवाल(स्त्री रोग विशेषज्ञ रायपुर) एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में मान. श्रीमती सीमा कन्नौजे एवं मान.श्री महेन्द्र अग्रवाल (समाजसेवी सारंगढ़) मंचासीन रहे।मान. मुख्य अतिथि महोदय के द्वारा झंडोत्तोलन किया गया।झंडोत्तोलन के पश्चात राष्ट्रगान के धुन एवं भारत माता के जयघोष के साथ पूरा विद्यालय प्रांगण गुंजायमान हो रहा था।विद्यालयीन छात्र-छात्राओं के द्वारा आकर्षक परेड का प्रदर्शन किया गया।मुख्य अतिथि महोदय ने अपने उदबोधन में शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव के बारे में बताया।मान. महेन्द्र अग्रवाल जी ने अपने उदबोधन में संविधान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सदैव अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहने की बात कही।विद्यालयीन छात्र-छात्राओं के द्वारा देशभक्ति गीत, कविता, भाषण, एकांकी एवं नृत्य के माध्यम से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई।प्रतिवर्ष की भाँति मान. श्री उमंग गोयल(संचालक श्री गणेशा ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड रायपुर)के द्वारा विगत शैक्षणिक सत्र 2024-25 के दसवीं एवं बारहवीं कक्षा के टॉपर विद्यार्थियों को चेक के माध्यम से स्कॉलरशिप भेंट करते हुए सम्मानित किया गया।जिसमें कक्षा दसवीं से प्रथम स्थान अर्जित करने वाले सार्थक अग्रवाल को पच्चीस हजार का चेक एवं द्वितीय स्थान अर्जित करने वाले अदिति अग्रवाल को पाँच हजार का चेक भेंट किया गया।वहीं कक्षा बारहवीं से प्रथम स्थान अर्जित करने वाले अमन अग्रवाल को पच्चीस हजार का चेक एवं द्वितीय स्थान अर्जित करने वाले पूर्णिमा भगत को पाँच हजार का चेक भेंट किया गया।समस्त विद्यार्थियों, सम्माननीय पालकगणों एवं बाहर से आए हुए गणमान्य नागरिकों को प्रसाद का वितरण किया गया।कार्यक्रम स्थल पर श्री राजेश अग्रवाल(संरक्षक एपीएस),श्री संजय भूषण पाण्डेय(सीईओ एपीएस),श्री पुरुषोत्तम अग्रवाल(संचालक एपीएस)एवं श्रीमती प्रीति अवस्थी (उप प्राचार्या एपीएस)उपस्थित रहे।अंत में संस्था के प्राचार्य श्री जशबंत मिश्रा ने कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु सभी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम के समाप्ति की घोषणा की।

Advertisements
Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button