Advertisement Carousel
Blog

जिला पंचायत अध्यक्ष ने जिला पंचायत कार्यालय में फहराया तिरंगा

Ad

Advertisements

जिला पंचायत अध्यक्ष ने जिला पंचायत कार्यालय में फहराया तिरंगा

Advertisements

जांजगीर-चांपा, 26 जनवरी
गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी ने जिला पंचायत कार्यालय परिसर में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा सामूहिक रूप से राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत का गायन किया गया।
ध्वजारोहण के पश्चात जिला पंचायत अध्यक्ष ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने इस पावन अवसर पर जिलेवासियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Advertisements


अपने संबोधन में जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि गणतंत्र दिवस हम सभी के लिए गौरव का दिन है। आज के दिन हम उन स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन करते हैं, जिनके त्याग और बलिदान से देश को स्वतंत्रता मिली। उन्होंने कहा कि संविधान में निहित लोकतांत्रिक मूल्यों का ईमानदारी से पालन करते हुए ग्राम स्वराज की भावना को मजबूत करना हम सभी का दायित्व है, ताकि गांवों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जा सके।
इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री गगन जयपुरिया ने कहा कि जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी ग्रामीण अंचलों के विकास के लिए उत्तरदायी हैं। योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, यही सच्ची देश सेवा है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे ने भारतीय संविधान की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संविधान देश की एकता, अखंडता एवं लोकतांत्रिक व्यवस्था का मजबूत आधार है।
कार्यक्रम में प्रियंका पुष्पेंद्र सिंह, राजकुमार साहू एवं उप संचालक अभिमन्यु साहू सहित जिला पंचायत के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर देशभक्ति से ओत-प्रोत गीत, कविता एवं विचार प्रस्तुत किए गए, जिससे पूरा परिसर राष्ट्रभक्ति के वातावरण में सराबोर हो गया।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button