Advertisement Carousel
Blog

महिला कमांडो टीम के साथ नवागढ़ पुलिस ने निकाली नशा मुक्ति रैली

Ad

Advertisements

महिला कमांडो टीम के साथ नवागढ़ पुलिस ने निकाली नशा मुक्ति रैली

Advertisements

जांजगीर-चांपा

जिले में अवैध शराब एवं नशा कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नवागढ़ पुलिस द्वारा ग्राम कटौद में नशा मुक्ति रैली का आयोजन किया गया। यह रैली महिला कमांडो टीम एवं नवागढ़ पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में निकाली गई, जिसका उद्देश्य ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना था।

Advertisements


पुलिस अधीक्षक  विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में तथा निरीक्षक कमलेश सेंडे, थाना प्रभारी नवागढ़ के नेतृत्व में आयोजित इस रैली में महिला कमांडो बल की सक्रिय भागीदारी रही। रैली के दौरान ग्रामीणों को नशे से होने वाले सामाजिक, पारिवारिक एवं स्वास्थ्य संबंधी नुकसान की जानकारी दी गई तथा अवैध शराब के खिलाफ सशक्त संदेश दिया गया।
रैली के पश्चात थाना नवागढ़ पुलिस टीम द्वारा ग्राम कटौद एवं आसपास के क्षेत्रों में अवैध शराब निर्माण की आशंका वाले स्थलों पर छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से शराब बनाने में प्रयुक्त चुल्हे, महुआ पास एवं अन्य सामग्री बरामद कर मौके पर ही नष्ट की गई।
जांजगीर-चांपा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब, नशा कारोबार एवं सामाजिक अपराधों के विरुद्ध यह अभियान आगे भी लगातार और सख्ती के साथ जारी रहेगा।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button