Advertisement Carousel
Add
Blog

धान खरीदी में लापरवाही, सरहर समिति पर गिरी गाज

Ad

सरहर उपार्जन केंद्र में जूट बोरी, तौल व स्टेकिंग में गड़बड़ी उजागर

Advertisements

Advertisements

धान खरीदी में गंभीर अनियमितता, सरहर उपार्जन केंद्र पर कार्रवाई के निर्देश

जांजगीर-चांपा

बम्हनीडीह विकासखंड अंतर्गत प्राधिकृत (अशासकीय) सेवा सहकारी समिति मर्यादित सरहर में धान खरीदी कार्य के दौरान गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। पंचायतनामा दिनांक 16 जनवरी 2026 के अनुसार, जिला पंचायत सभापति सुश्री आशा साहू, सहकारिता विस्तार अधिकारी बम्हनीडीह सुश्री विभा कश्यप एवं अन्य अधिकारियों द्वारा धान उपार्जन केंद्र सरहर का निरीक्षण किया गया।

Advertisements


निरीक्षण के दौरान कई गंभीर त्रुटियां एवं नियमों का उल्लंघन पाया गया। जूट बोरी की सिलाई प्लास्टिक सुतली से की गई थी, जो निर्धारित मानकों के विपरीत है। इसके अलावा 5–6 बोरियों के रेंडम तौल में वजन 41.700 किलोग्राम तक पाया गया, जो अनियमितता को दर्शाता है। स्टेकिंग की व्यवस्था भी अत्यंत असंतोषजनक पाई गई।


निरीक्षण में यह भी सामने आया कि खरीदी प्रभारी के रिश्तेदारों का समिति के कार्यों में हस्तक्षेप है, जो स्पष्ट रूप से नियम विरुद्ध है। अधिकारियों ने इसे धान खरीदी नीति का गंभीर उल्लंघन बताया है, जिससे समिति को आर्थिक क्षति होने की आशंका जताई गई है। प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए धान उपार्जन केंद्र सरहर में कार्यरत समिति कर्मचारियों के विरुद्ध कर्मचारी सेवा नियम 2018 के तहत कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही की गई कार्रवाई की जानकारी संबंधित कार्यालय को अवगत कराने के आदेश भी जारी किए गए हैं। धान खरीदी में पारदर्शिता और किसानों के हितों की रक्षा के लिए प्रशासन द्वारा सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अनियमितता करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button