Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़धरसींवा

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ पर खरोरा में दीपोत्सव: 11,000 दीयों से जगमगाया ख़रोरा,विधायक अनुज हुए शामिल

Ad

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से मोहम्मद उस्मान सैफी

राम का नाम केवल नाम नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक पद्धति है। आज का यह दीपोत्सव इस बात का प्रमाण है कि खरोरा की जनता के हृदय में प्रभु राम बसते हैं— अनुज शर्मा

Advertisements
Advertisements

खरोरा: अयोध्या में प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के द्वितीय वर्ष के उपलक्ष्य में आज खरोरा नगर के वार्ड क्रमांक 9 और 10 में भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। इस गौरवशाली अवसर पर स्थानीय निवासियों ने मिलकर 11,000 मिट्टी के दीपक प्रज्वलित किए, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय प्रकाश से सराबोर हो उठा। इस विशेष आयोजन में विधायक अनुज शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। उन्होंने स्वयं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और क्षेत्रवासियों के साथ प्रभु श्री राम की आरती में भाग लिया।
इस अवसर पर विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि 22 जनवरी का दिन केवल एक तिथि नहीं, बल्कि भारत के सांस्कृतिक पुनर्जागरण का प्रतीक है। 500 वर्षों के संघर्ष के बाद प्रभु श्री राम अपने भव्य मंदिर में विराजे हैं, जो हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है। आज खरोरा के इन वार्डों में जले 11,000 दिए केवल तेल और बाती नहीं हैं, बल्कि यह हमारी अटूट आस्था और एकता की लौ है। हर घर दीप जलाकर हम यह संदेश दे रहे हैं कि राम राज्य की संकल्पना अब साकार हो रही है। जिस तरह दीपावली पर बुराई पर अच्छाई की जीत हुई थी, उसी तरह प्राण प्रतिष्ठा का यह पर्व हमारे जीवन के अंधकार को मिटाकर प्रकाश लाएगा।  जिस तरह दो वर्ष पूर्व अयोध्या में राम लला विराजमान हुए थे, आज उसी उत्साह को खरोरा की गलियों में देखना अभिभूत करने वाला है।हमारी सरकार क्षेत्र के विकास के साथ-साथ हमारी धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
वार्ड नंबर 9 और 10 की गलियों और मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था।स्थानीय कलाकारों द्वारा श्री राम भजनों की प्रस्तुति दी और बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, हर वर्ग के लोगों ने इस उत्सव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
इस कार्यक्रम में विधायक अनुज शर्मा,राजीव अग्रवाल, बेदराम मनहरे,अनिल सोनी,सुमित सेन,नरेंद्र ठाकुर, सहित वार्ड के पार्षदगण ,कार्यकर्तागण व नगरवासी उपस्थित रहें।

Advertisements
Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button