Advertisement Carousel
Blog

अवैध रेत उत्खनन व परिवहन पर पुलिस-खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई नवागढ़ क्षेत्र से दो हाईवा वाहन जप्त, चालकों-मालिकों पर खनिज अधिनियम के तहत कार्रवाई

Advertisements

अवैध रेत उत्खनन व परिवहन पर पुलिस-खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई
नवागढ़ क्षेत्र से दो हाईवा वाहन जप्त, चालकों-मालिकों पर खनिज अधिनियम के तहत कार्रवाई

Advertisements

जांजगीर-चांपा

पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में जिले में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत थाना नवागढ़ पुलिस एवं खनिज विभाग के अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई की गई।

Advertisements


संयुक्त टीम द्वारा नवापारा-केवा रेत घाट क्षेत्र में दबिश देकर अवैध रूप से रेत का परिवहन करते हुए रेत से भरे दो हाईवा वाहनों को मौके पर पकड़ा गया। दोनों वाहनों को तत्काल प्रभाव से जप्त कर लिया गया है।


प्रकरण में संबंधित हाईवा वाहन चालकों एवं मालिकों के विरुद्ध गौण खनिज अधिनियम एवं अन्य प्रासंगिक विधिक प्रावधानों के तहत इस्तगाशा तैयार कर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जिले में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध भविष्य में भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी और अवैध गतिविधियों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
उक्त कार्रवाई में निरीक्षक कमलेश सेंडे, थाना प्रभारी नवागढ़, एवं खनिज विभाग की टीम का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button