Advertisement Carousel
Blog

एनएच पर लूट, ट्रक ड्राइवर से 3 हजार की वारदात, आरोपी गिरफ्तार

Ad

Advertisements

एनएच पर ट्रक चालक से लूट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
थाना अकलतरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आदतन अपराधी निकला आरोपी

Advertisements

जांजगीर-चांपा

थाना अकलतरा क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे रोड पर ट्रक चालक से लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को थाना अकलतरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी द्वारा रात्रि के समय सुनसान का फायदा उठाकर ट्रक चालक से मारपीट कर नगदी लूट की गई थी।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 18 जनवरी 2026 की रात लगभग 10 बजे, तरौद चौक से आगे नेशनल हाईवे रोड पर ट्रक क्रमांक CG10 BY-6839 के चालक प्रहलाद महंत के केबिन में आरोपी जबरन घुस गया। आरोपी ने हाथ, मुक्के एवं चमड़े की बेल्ट से मारपीट कर चालक की जेब में रखे 3,000 रुपये नगद लूट लिए और मौके से फरार हो गया। घटना की रिपोर्ट पर थाना अकलतरा में अप.क्र. 37/26 धारा 309(4) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में थाना अकलतरा पुलिस द्वारा तत्काल घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। मौके से आरोपी का आधार कार्ड बरामद हुआ, जिसके आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध स्वीकार किया। आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त चमड़े की बेल्ट एवं लूट की गई राशि में से 1,500 रुपये नगद जप्त किए गए।

Advertisements


गिरफ्तार आरोपी गजेन्द्र केवट पिता गंगा प्रसाद केवट उम्र 27 वर्ष, निवासी हिर्री थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। आरोपी का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड भी होना पाया गया है।
उक्त कार्रवाई में निरीक्षक भास्कर शर्मा (थाना प्रभारी अकलतरा), एएसआई बरेठ, आरक्षक गौकरणराय, भूषण राठौर एवं रमेश भारद्वाज का सराहनीय योगदान रहा।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button