Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़सारंगढ़सारंगढ़ - बिलाईगढ़

कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने गणतंत्र दिवस की तैयारी के लिए खेलभाठा मैदान का किया मुआयना

Ad

अधिकारियों को समारोह के साज सज्जा के लिए डॉ कन्नौजे ने दिए निर्देश

Advertisements
Advertisements

सारंगढ़–बिलाईगढ़। कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने गणतंत्र दिवस की तैयारियों के मद्देनज़र खेलभाठा मैदान का मुआयना किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यक्रम की रूपरेखा, मंच, सुरक्षा एवं दर्शक व्यवस्था का रुपरेखा तैयार किया। कलेक्टर ने लोक निर्माण, विद्युत यांत्रिकी, ग्रामीण यांत्रिकी और नगरपालिका के अधिकारियों को निर्देश दिए कि दर्शकों के लिए बैठक व्यवस्था सुव्यवस्थित, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाई जाए। साथ ही दर्शक दीर्घा (बैठक व्यवस्था) को और बड़ा तथा आकर्षक स्वरूप दें, ताकि अधिक से अधिक लोग कार्यक्रम का  आनंद ले सकें। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम गरिमामय और व्यवस्थित होना चाहिए तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें। इस अवसर पर कार्यक्रम के नोडल अधिकारी सीईओ जिला पंचायत इंद्रजीत बर्मन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisements
Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button