Advertisement Carousel
Blog

अवैध शराब पर पुलिस का प्रहार, दो आरोपी धराए शिवरीनारायण पुलिस ने पकड़ी 80 पाव देशी शराब

Ad

Advertisements

शिवरीनारायण पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 80 पाव अवैध शराब जब्त
दो आरोपी गिरफ्तार, आबकारी एक्ट के तहत भेजे गए जेल

Advertisements

जांजगीर-चाम्पा
पुलिस अधीक्षक  विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में जांजगीर-चाम्पा पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना शिवरीनारायण पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों से कुल 80 पाव देशी प्लेन शराब जब्त की है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कश्यप एवं एसडीओपी चांपा श्री यदुमणी सिदार के मार्गदर्शन में माधीपून्नी मेला क्षेत्र एवं आसपास अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाने हेतु निर्देश दिए गए थे। मुखबिर की सूचना पर शिवरीनारायण पुलिस ने रेड कार्रवाई कर आरोपी आशीष पाठक के कब्जे से 40 पाव तथा आरोपी समीर खान के कब्जे से 40 पाव देशी प्लेन शराब बरामद की, जिसकी कुल कीमत लगभग 7,200 रुपये बताई गई है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना शिवरीनारायण में अपराध क्रमांक 25/26 एवं 26/26, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया और उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
गिरफ्तार आरोपी:

Advertisements


आशीष पाठक (45 वर्ष), निवासी शिवरीनारायण
समीर खान (25 वर्ष), निवासी शिवरीनारायण
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव, सहायक उप निरीक्षक कपिल राम साहू, प्रधान आरक्षक तारिकेश पाण्डेय सहित थाना शिवरीनारायण पुलिस स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button